क्रूज एम वी गंगा विलास

विश्‍व का सबसे लंबा नदी क्रूज एम वी गंगा विलास

विश्‍व का सबसे लंबा नदी क्रूज एम वी गंगा विलास अपने तय मार्ग पर इस समय 17 जनवरी,2023 को पटना में है।

बांग्‍लादेश के रास्‍ते डिब्रूगढ जाने वाला विश्‍व का सबसे लम्‍बा नदी क्रूज़ एम वी गंगा विलास की यात्रा का स्विट्ज़रलैण्ड के 32 पर्यटक आनंद ले रहे हैं।

पर्यटकों ने आज पटना के ऐतिहासिक और महत्‍वपूर्ण स्थलों को देखा।

क्रूज एम वी गंगा विलास को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वाराणसी से झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह क्रूज 3 हजार दो सौ किलोमीटर की यात्रा तय करेगा, इसे दुनिया की सबसे लंबी क्रूज यात्रा माना जा रहा है।