सिंहस्थ में131 फीट ऊँचे त्रिशूल का पूजन

उज्जैन, 06 अप्रैल(जनसमा)। दत्त अखाड़ा क्षेत्र में स्थापित 131 फीट ऊँचे त्रिशूल का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूजन पूरे विधि-विधान से किया। त्रिशूल सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिये आकर्षण का केन्द्र रहेगा। त्रिशूल का निर्माण बजाज कम्पनी के सहयोग से किया गया है।

इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने दत्त अखाड़ा मंदिर में भगवान दत्तात्रय के दर्शन कर सफल सिंहस्थ की कामना की। उन्होंने जगद् गुरू भगवान शंकराचार्य द्वारा स्थापित शिवलिंग की पूजा.अर्चना की और दत्त अखाड़ा में संतों की समाधियों पर जाकर शीश नवाया।

पंचक्रोशी यात्रा मार्ग का लोकार्पण

चौहान ने त्रिवेणी में पंचक्रोशी यात्रा मार्ग का लोकार्पण किया।  मुख्यमंत्री ने 68 करोड़ के पंचक्रोशी यात्रा मार्ग के उन्नयन एवं नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया।