मणिकांत ठाकुर

सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी मणिकांत ठाकुर का निधन

वरिष्ठ आईआईएस अधिकारी मणिकांत ठाकुर का  25 अप्रैल,2021 को सुबह कोविड-19 संक्रमण के चलते निधन हो गया।

वे दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में भर्ती थे।

मणिकांत ठाकुर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में मीडिया प्रमुख के रूप में सेवारत थे। भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) में 30 वर्षों के अपने शानदार करियर में उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के विभिन्न विभागों में काम किया।

इनमें लोक संपर्क और संचार ब्यूरो, आकाशवाणी (एआईआर) का समाचार सेवा प्रभाग और डीडी न्यूज शामिल हैं।

उन्होंने आकाशवाणी समाचार और डीडी न्यूज में हेड ऑफ रिपोर्टिंग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का भी निर्वहन किया।

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के साथ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, आकाशवाणी समाचार और दूरदर्शन समाचार के वरिष्ठ अधिकारियों ने  ठाकुर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।