सोनिया केरल दुष्कर्म पर मौन क्यों : भाजपा

नई दिल्ली, 3 मई | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद मीनाक्षी लेखी ने मंगलवार को सवाल किया कि केरल में एक युवती के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी मौन क्यों हैं। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए लेखी ने कहा, “ये लोग जो आत्महत्या का राजनीतिकरण करते हैं, उनके पास केरल जाने का समय नहीं है।”

मीनाक्षी ने कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष खुद भी महिला हैं, लेकिन महिलाओं और दलितों के लिए वह तभी चिंतित होती हैं, जब किसी गैर कांग्रेसी राज्य में कोई घटना घटित होती है।”

उल्लेखनीय है कि केरल के एर्नाकुलम में पांच दिनों पहले एक गरीब परिवार की एक 30 वर्षीय कानून की छात्रा की कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी।