COVID-19

महाराष्ट्र में पिछले 12 घंटों में 165 नए मामले दर्ज किए गए, 187 की मौत

महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 12 घंटों में COVID-19 के 165 नए मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में COVID-19 के सकारात्मक रोगियों की कुल संख्या 3081 हो गई है।

सरकार द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार इनमें से 295 ठीक हो गए हैं तथा 187 की मौत हो गई है।

महाराष्ट्र (Maharashtra) में अब तक 45 हज़ार 142 लोगों का कोरोना (COVID-19 का टेस्ट किया गया है। टेस्ट किये गए लोगों की यह संख्या देश में सबसे अधिक है।

मुंबई में  कुल 107 लोगों की मौत हो चुकी है और वहां संक्रमित लोगों की संख्या 1863 है।

मुंबई के एक भीड़-भाड़ वाले इलाके भायकला में सब्जी बाजार में भीड़ इकट्ठा होती देखी गई।

पुलिस द्वारा वाहनों को मुंबई में प्रवेश करने से रोकने के बाद, सब्जी विक्रेताओं को ऑक्ट्रोई पोस्ट के पास सब्जियां बेचते देखा गया।

 

ओला ने मुंबई में  मेडिकल स्टाफ, हेल्थकेयर वर्कर्स और पैरामेडिकल स्टाफ की मदद के लिए बीएमसी को कारों का एक समर्पित बेड़ा प्रदान किया है।