Bihar Cabinet

नीतीश मंत्रिमंडल में 26 विधायकों को मंत्री पद मिला

पटना, 29 जुलाई। बिहार के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने शनिवार को नीतीश कुमार मंत्रिमंडल के 26 विधायकों को मंत्री पद और गोपानीयता की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को अपना मंत्रिमंडल विस्तार किया।

मंत्रिमंडल में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) और हिंदुतानी अवाम मोर्चा (हम) के नेताओं को जगह नहीं दी गई है।

मंत्रिमंडल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से 11, जनता दल (यूनाइटेड) से 14 और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) से एक विधायक को शामिल किया गया है।

मंत्रिमंडल में पुराने मंत्रियों को पुनः शामिल कर लिया गया है किन्तु दो नए मंत्री भी शामिल किये गए हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित राजग के कई नेता उपस्थित रहे।