COVID-19

COVID-19 से संक्रमित लोागें की संख्या 3924, ठीक हुए 329

#coronainindia  COVID-19 update : देश में (India)कोरोनावायरस COVID-19 से संक्रमित लोागें की संख्या 6 अप्रैल, 2020 शाम 3 बजकर 18 मिनट तक 3924 हो गई है।

देश में 329 लोग इस घातक बीमारी से ठीक भी हुए हैं।

यह जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने जो आंकड़े जारी किये हैं उसके अनुसार  COVID-19 से  सबसे अधिक 45 मौतें (deaths) महाराष्ट्र में हैं।

महाराष्‍ट्र में  COVID-19 संक्रमित मामलों की संख्या 680 तक पहुँच गई है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक मामले 469 मुम्बई में हैं। पुणे में 119 और थाणे में 82 लोग कोरोना से संक्रमित पाये गए हैं।

राज्य के 24 जिलों में कोरोना ने अपने पैर पसार लिए हैं हालांकि 17 जिले ऐसे हैं जहाँ संक्रमितों की संख्या एक से आठ के बीच है।

तमिलनाडु 558 मामले हैं। सबसे अधिक संक्रमण के मामले चैन्नई में जिनकी संख्या 98 है।

दिल्ली में 480, तेलंगाना में 290,केरल में 256, उत्तर प्रदेश में 254,द राजस्थान में 247, आंध्रप्रदेश में 258, मध्य प्रदेश में 176, कर्नाटक में 147,गुजरात में 112, तथा जम्मू और कश्मीर में 100 कोरोना संक्रमित मामले है।