Putin

63 फीसदी रूसी चाहते हैं 2018 में भी पुतिन ही बनें राष्ट्रपति

मास्को, 17 नवंबर । रूस के मास्को स्थित केंद्र द्वारा एक सर्वेक्षण के अनुसार, रूस के ज्यादातर नागरिक राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 2018 के बाद भी राष्ट्रपति के रूप में देखना चाहते हैं। एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई। इस सवाल पर कि क्या आप पुतिन को 2018 के बाद रूस का शीर्ष बनाए रखता चाहते हैं। करीब 63 प्रतिशत लोगों ने सकारात्मक जवाब दिया, जबकि 19 प्रतिशत लोगों ने नकारात्मक और 19 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उन्होंने यह तय नहीं किया है।

सर्वेक्षण के अनुसार, सिर्फ 26 फीसदी उत्तरदाताओं का मानना था कि 2018 में एक नए नेता रूस के बीच से निकलकर आएगा जो पुतिन की जगह राष्ट्रपति पद का स्थान लेगा। लगभग 49 प्रतिशत उत्तरदाताओं की राय जुदा-जुदा है।

यह सर्वेक्षण 21 से 24 अक्टूबर के बीच किया गया था। इसमें रूसी संघ के 48 क्षेत्रों के 18 साल और उससे ऊपर के 1,600 रूसी नागरिकों को शामिल किया गया था।         –आईएएनएस/सिन्हुआ