Lockdown

लाॅकडाउन में फंसे बिहार के 56 हजार व्यक्तियों की समस्याओं पर कार्रवाई

नई दिल्ली स्थित बिहार भवन (Bihar Bhavan) के नियंत्रण कक्ष से लाॅकडाउन (Lockdown) में फंसे 56 हजार व्यक्तियों की समस्याओं पर कार्रवाई की गई।
कोरोनावायरस (COVID-19) के संभावित फैलते संक्रमण के मद्देनज़र देश के विभिन्न राज्यों में बिहार के प्रवासी श्रमिकों को सहयोग एवं सहायता पहुँचाने के उद्देश्य से स्थानिक आयुक्त, बिहार विपिन कुमार के आदेश पर बिहार भवन ,नई दिल्ली, में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।
इस नियंत्रण कक्ष में शनिवार संध्या 6 बजे तक 1595 फोन कॉल्स आये एवं लगभग 56 हजार व्यक्तियों की समस्याओं पर कार्रवाई की गयी।
साथ ही गूगलडॉक् संपर्क प्रणाली के द्वारा 2923 आवदेन प्राप्त हुआ जिसपर कार्रवाई की जा रही है।
नियंत्रण कक्ष में मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, आन्ध्र प्रदेश एवं तेलंगाना लाॅकडाउन (Lockdown) में फंसे व्यक्तियों से सूचनाएँ प्राप्त हुई जिन पर यथोचित कार्रवाई की गयी।
बिहार के लोग जो देश के विभिन्न भागों में लाॅकडाउन (Lockdown) में फँसे हुए हैं उनके लिये स्थानिक आयुक्त, संबंधित राज्य सरकारों एवं जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर *भोजन, आवासन एवं चिकित्सा* की आवश्यक व्यवस्था की जा रही है।
स्थानिक आयुक्त  कुमार ने बताया कि इन समस्याओं पर  बिहार सरकार द्वारा हज़ारों प्रवासियों की बुनियादी सहयोग एवं सहायता हेतु युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है।
बिहार भवन में नियंत्रण कक्ष  (011-23792009, 011-23014326, 011-23013884 ) स्थापित किया गया है, जिसमें कॉल्स, फैक्स, इंटरनेट और ईमेल की सुविधा है।
इसमे तीन पालियों में पदाधिकारियों और कर्मियों की नियुक्ति की गयी है।
नियंत्रण कक्ष के इन तीन टेलीफोन नम्बरों पर दस हंटिंग लाइन भी चालू किया गया है , ताकि सारे फ़ोन निर्बाध रूप से काम करते रहें और फ़ोन करने वालों को किसी भी तरह की तकनीकी परेशानी का सामना न करना पड़े।
स्थानिक आयुक्त  कुमार ने कहा कि लाॅकडाउन में फंसे प्रवासी श्रमिकों का सहयोग करना बिहार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।  इसके लिए संपूर्ण तंत्र पूर्णतः सक्रिय व प्रतिबद्ध है।