Jaitley in AIIMS

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली एम्स में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर

पूर्व वित्त मंत्री (Former Finance Minister) अरुण जेटली (Arun Jaitley) नई दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) (AIIMS )में लाइफ सपोर्ट सिस्टम (life support system ) पर हैं और डाॅक्टरों की एक टीम उनकी देखभाल कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता अरुण जेटली  की स्थिति गंभीर है।

अधिकृत जानकारी के अनुसार 67 वर्षीय वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण जेटली  (Arun Jaitley) 9 अगस्त से एम्स में भर्ती हैं।

अरुण जेटली  को  बेचैनी, कमजोरी और साँस फूलने की शिकायत के बाद एम्स (AIIMS) में भर्ती कराया गया था।

अरुण जेटली (Arun Jaitley)  गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में डाॅक्टरों की निगरानी में हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बसपा प्रमुख मायावती 17 अगस्त, 2019 शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली  को देखने के लिए गए।

दोनों नेताओं ने अरुण जेटली की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में पूछताछ की।

शनिवार को अनेक राजनेता जेटली को देखने एम्स गए और उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की तथा शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। जेटली को देखने जाने वालों में वालों में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी हैं।

भाजपा के प्रमुख नेताओं ने 16 अगस्त को  अस्पताल में अरुण जेटली (Arun Jaitley) से मुलाकात की।

AIIMS में  पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) से मिलने वालों में केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गृह मंत्री अमित शाह शामिल थे।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद भी अरुण जेटली (Arun Jaitley)  से मिलने अस्पताल गए थे।

जानकारी के लिए अरुण जेटली (Arun Jaitley) को इसी साल मई में भी एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्होंने अपने खराब स्वास्थ्य के कारण 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था।