कश्मीर में सेना के काफिले पर हमला

श्रीनगर, 17 दिसम्बर| जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात बंदूकधारियों ने शनिवार को सेना के काफिले पर गोलीबारी की। एक पुलिस अधिकारी यहां आईएएनएस से कहा, “बंदूकधारियों ने पुलवामा जिले के पंपोर इलाके में सेना के काफिले पर गोलीबारी की। सेना ने भी इस गोलीबारी का जवाब दिया, लेकिन अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।”  –आईएएनएस