Baba Ram Rahim

गुरमीत बाबा राम रहीम सिंह बलात्कार के आरोप में दोषी करार

चंडीगढ़, 25 अगस्त    (जनसमा)|   गुरमीत बाबा राम रहीम सिंह को बलात्कार के आरोप में दोषी करार दिया गया है । सजा कितनी होगी यह सोमवार को सुनाई जाएगी। यह मामला 15 साल पहले शुरू हुआ था।

पंचकूला की सीबीआई अदालत में लगभग 3: 10 बजे सजा सुनाई गई। जज जगदीप सिंह ने अदालत का फैसला पढकर सुनाया।

(उनके लाखों समर्थक और उनमें आस्था रखने वालों को जरूर मायूसी हुई होगी किन्तु कर्म का फल सभी को भोगना होता है यह हम अपनी परंपराओं से समझ सकते हैं। इसलिए जो सच सामने आया उसे सभी को स्वीकार करना होगा।)

फाइल फोटो

पंजाब, हरियाणा व अन्य राज्यों में  गुरमीत राम रहीम के लाखों अनुयायी हैं। उन पर  दो महिला अनुयायियों से कथित रूप से डेरा शिविर में कई बार दुष्कर्म  का आरोप लगाया । यह डेरा शिविर चंडीगढ़ से 260 किमी दूर  हरियाणा के सिरसा  में है।