Bihar Grand Alliance

बिहार में महागठबंधन ने किया लोक सभा चुनाव के लिए सीटों का बंटवारा

बिहार महागठबंधन (Bihar Grand Alliance ) ने लोक सभा के चुनावों के लिए सीटों का बंटवारा करके उसकी घोषणा कर दी।

पटना में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा करते हुए राजद के प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने जानकारी दी कि राजद 20 और कांग्रेस नौ सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

बिहार महागठबंधन (Bihar Grand Alliance) में राजद, कांग्रेस, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और विकासशील इन्सान पार्टी शामिल हैं।।

बिहार महागठबंधन ( Bihar Grand Alliance) ने जेएनयू के छात्र नेता कन्हैया कुमार को कोई तवज्जो नहीं दी है। ऐसा कहा जाता है कि राजद नेता तेजस्वी यादव उन्हें कम पसंद करते हैं।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व वाली आरएलएसपी पांच सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

पूर्व मुख्य मंत्री जीतन राम मांझी के नेतृत्व में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और मुकेश साहनी की अगुवाई वाली विकास इनसान पार्टी तीन.तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

झा ने कहा कि शरद यादव और सीपीआई एमएल का एक उम्मीदवार आरजेडी के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे।

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के उम्मीदवार जीतन राम मांझी और उपेंद्र प्रसाद क्रमशः गया और औरंगाबाद से चुनाव लड़ेंगे। राजद की विभा देवी नवादा से और आरएलएसपी के भूदेव चौधरी जमुई से चुनाव लड़ेंगे।