Biplab Kumar

बिप्लब कुमार देब को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई

भाजपा नेता बिप्लब  कुमार देब को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई है। अगरताला में असम राइफल्स मैदान में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल तथागत राय ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिश्नु देबबर्मम ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसी के साथ पूर्वोत्तर राज्य में भाजपा की पहली सरकार की शुरूआत हुई है।

छह मार्च को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया था कि जिशनू देबबर्मा उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, वरिष्ठ पार्टी नेता लालकृष्ण आडवाणी, केंद्रीय मंत्री, कई भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने समारोह में भाग लिया।

TV photo Biplab Kumar Deb sworn in as the Tripura’s Chief Minister

भाजपा-इंडीजीनस पीपुल्स पार्टी ऑफ त्रिपुरा( आईपीएफटी) गठबंधन ने विधानसभा चुनावों में जीत प्राप्त की और  25 साल के बाद माकपा के वामपंथी शासन को सत्ता से हटा दिया।

त्रिपुरा राज्य में 60 सदस्यीय विधानसभा है। भाजपा ने विधानसभा की 35 सीटें जीतीं वहीं आईपीएफटी को भी आठ सीटों पर सफलता मिली।