Jai Ram Thakur

भाजपा सरकार वह काम कर रही है, जो पहले नहीं हुआ

हिमाचल में भाजपा सरकार वह काम कर रही है, जो पहले नहीं हुआ। फिर चाहे महिलाओं की सुरक्षा की बात हो या वन मरफियाओं पर शिकंजा कसनेकी। चाहे विकास की बात हो या प्रशासन में पारदर्शिता की। यह सरकार जनता को उन बुराइयों से बचाना चाहती है जो पिछली सरकार के समय फैली थी।  यह सार था मुख्यमंत्री के कांगड़ा दौरे का।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने रविवार को कांगड़ा जिला के बैजनाथ में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य में भाजपा सरकार के गठन में कांगड़ा के लोगों का बहुत योगदान है।

उन्होंने कहा कि भाजपा को इतना भारी जनादेश मण्डी तथा कांगड़ा के लोगों की वजह से मिला है और मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभारी हूं, जो विश्व स्तर के नेता हैं और मुझे हिमाचल प्रदेश के लोगों की सेवा करने के लिए पसंद किया है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अपने कार्यकाल के चार वर्ष पूरा कर रही है और जहां कहीं भी राज्य विधान सभाओं के लिए चुनाव होते हैं, वहां भाजपा मजबूती के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करवा कर इन राज्यों में भारी बहुमत से जीत हासिल की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि थके हारे सेवानिवृतों को विस्तार देने की अवधारणा भाजपा सरकार की नहीं है। हमारी सरकार का पहला निर्णय 3000 के करीब सेवानिवृत कर्मचारियों की सेवाओं को समाप्त करने का था। ये लोग पूर्व मुख्यमंत्री की चापलूसी करने के विशेषज्ञ रहे हैं और इसके अलावा कुछ भी नहीं किया। ये लोग वीरभद्र सिंह की दया पर निर्भर रहे। मेरी सरकार इस चलन के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि मेरी सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए टॉल फ्री नम्बर 1515 पर गुड़िया हैल्पलाईन की शुरूआत की है। पिछली सरकार गुड़िया की अपराधी है, जिसका शिमला जिला के कोटखाई में बलात्कार हुआ और बेरहमी से हत्या कर दी गई और एकमात्र साक्षी सूरज कीपुलिस हिरासत में हत्या कर दी गई।

इसके अलावा, होशियार हैल्पलाईन 1090 वन माफिया पर शिकंजा कसने के लिए शुरू की गई है, जिसकी निगरानी मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा की जाएगी। उन्होंने हाल ही में शुरू की गई ‘शक्ति बटन’ ऐप का जिक्र करते हुए महिलाओं से इस ऐप को अपने मोबाईल पर डाऊनलोड़ करने का आह्वान किया। उन्होंने इस ऐप की अनूठी विशेषताओंकी भी जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने राज्य के लिए 69 राष्ट्रीय राजमार्गों की स्वीकृति के लिए केन्द्र सरकार का धन्यवाद किया और कहा कि 31 मार्च, 2018 तक इनकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाने की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विस्तृत परियोजना रिपोर्ट
तैयार करने में देरी करती रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती थी कि इसका श्रेय केन्द्र तथा राज्य भाजपा नेताओं को मिले।

सांसद शांता कुमार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह उनसे दिल्ली में मिले और आपके बीच आने से पूर्व उनका आर्शीवाद लिया। कांगड़ा में भाजपा की स्थापना में शांता कुमार जैसे कदावर नेताओं का सौ प्रतिशत योगदान रहा है।