Category Archives: समाचार

BSNL

बीएसएनएल के उपभोक्ता का मोबाइल बन जाएगा एटीएम : श्रीवास्तव

भोपाल, 18 दिसंबर | भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव के मुताबिक, बीएसएनएल के उपभोक्ता मोबाइल का उपयोग एटीएम की तरह कर सकेंगे। इसके लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ राष्ट्रीय स्तर पर अनुबंध हुआ है। मध्यप्रदेश में भी यह सेवा एक जनवरी,…

paytm

पेटीएम ने हर जिले में जागरूकता शिविरों की स्थापना की

नई दिल्ली, 18 दिसम्बर | पेटीएम ने पूरे भारत के प्रत्येक जिले में व्यापारियों और ग्राहकों को इसके भुगतान मंच का उपयोग करने के फायदों को सूचित करने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू करने की घोषणा की। यह 2020 तक अर्थव्यवस्था की मुख्यधारा में करीब आधा अरब भारतीयों…

Axis Bank signbord

एक्सिस बैंक का फोरेंसिक अंकेक्षण करेगी केपीएमजी

नई दिल्ली, 18 दिसम्बर | एक्सिस बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिखा शर्मा ने रविवार को कहा कि नोटबंदी के बाद कुछ बैंककर्मियों के भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने के बाद बैंक ने एक फोरेंसिक अंकेक्षण के लिए वैश्विक लेखा फर्म केपीएमजी की सेवा ली है। इसका मकसद तत्परता बढ़ाने…

Footbal

दूसरे आइएसएल खिताब के लिए एटीके ने केरल को हराया

कोच्चि, 18 दिसम्बर | सौरव गांगुली के मालिकाना हक वाली एटलेटिको दे कोलकाता टीम ने रविवार को खचाखच भरे जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुए रोमांचक खिताबी मुकाबले में केरला ब्लास्टर्स को पेनाल्टी शूटआउट के आधार पर 4-3 से हराते हुए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबाॅल के तीसरे सीजन का…

Fog

कोहरे से 36 रेलगाड़ियां लेट, 17 के समय में परिवर्तन

नई दिल्ली, 18 दिसम्बर| उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में रविवार को घने कोहरे की वजह से कम से कम 36 रेलगाड़ियां देरी से चलीं और 17 के समय में बदलाव किया गया। एक रेलवे अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उत्तर रेलवे के अधिकारी के अनुसार, हावड़ा-लालकुआं एक्सप्रेस अपने नियत…

JLN Stadium,Chochi

पीले समंदर में तब्दील हुआ कोच्चि का जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम

कोच्चि, 18 दिसम्बर | केरल की आर्थिक राजधानी कोच्चि के मध्य में स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम रविवार को पीले समंदर में तब्दील हो चुका है। स्थानीय टीम केरला ब्लास्टर्स और एटलेटिको दे कोलकाता के बीच होने वाले हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के फाइनल मुकाबले से पहले स्टेडियम का माहौल…

Hockey

हॉकी में भारत ने बेल्जियम को हरा कर जूनियर विश्व कप जीता

लखनऊ, 18 दिसम्बर | भारत ने रविवार को एफआईएच जूनियर हॉकी विश्व कप के फाइनल मुकाबले में बेल्जियम को मात देकर 15 साल के सूखे को खत्म करते हुए दूसरी बार विश्व चैम्पियन का खिताब जीत लिया। भारत ने खिताब की आशा लिए पहली बार फाइनल में पहुंची बेल्जियम की…

Nicolas Maduro

वेनेजुएला में नोटबंदी को टाला : नकदी के कमी से हजारों दुकानें बंद

काराकास, 18 दिसम्बर | वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदुरो ने 100 बोलिवर के बैंकनोट को वापस करने की समय सीमा बढ़ाकर दो जनवरी कर दी है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण अमेरिकी राज्य में आर्थिक संकट उत्पन्न होने के कुछ दिनों बाद नीति में अचानक बदलाव किया गया है।…

Lokesh Rahul

चेन्नई टेस्ट : राहुल (199) की बदौलत भारत, इंग्लैंड से सिर्फ 86 रन पीछे

चेन्नई, 18 दिसम्बर | भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को ठोस जवाब देते हुए एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में चल रहे पांचवें टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को चार विकेट खोकर 391 रन बना लिए हैं। लोकेश राहुल (199) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत भारतीय टीम पूरे दिन…

Manohar Parrikar

सरकार ने रावत की सेना प्रमुख पद पर नियुक्ति को उचित ठहराया

नई दिल्ली, 18 दिसम्बर | रक्षा मंत्रालय ने रविवार को जोर देकर कहा कि अगले सेनाध्यक्ष के रूप में नामित लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत इस पद के लिए सबसे ज्यादा उपयुक्त हैं। रावत की नियुक्ति में सामान्यत: अनुसरण की जाने वाली वरिष्ठता की परंपरा की अनदेखी की गई है। लेफ्टिनेंट…

Shatrughna Sinha

‘कांग्रेस मुक्त’ की बजाय ‘तम्बाकू मुक्त भारत’ की बात करें : शत्रुघ्न सिन्हा

पटना, 18 दिसम्बर | अभिनेता से भाजपा के सांसद बने शत्रुघ्न सिन्हा ने रविवार को बिना नाम लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि कुछ लोगों को ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ के लिए इच्छुक होने की जगह लाखों लोगों के फायदे के लिए ‘तम्बाकू मुक्त भारत’ की बात…

रेहड़ी पटरी वाले जल्द स्वीकार करेंगे ‘ई-वालेट’ से भुगतान

मुंबई, 17 दिसम्बर| नकदी की कमी से निपटने के लिए ग्राहकों के साथ डिजिटल हस्तांतरण संचालित करने हेतु 25 राज्यों में करीब 10 लाख रेहड़ी पटरी वालों को प्रशिक्षित किया जाएगा। नकद रहित हस्तान्तरणों के लिए भारत के राष्ट्रीय रेहड़ी पटरी संघ (एनएएसवीआई) ने मोबाइल वालेट मोबीक्विक के साथ गठजोड़…

मनोहर लाल ने ‘टीकाकरण प्रोत्साहन कार्यक्रम’ का शुभारम्भ किया

चंडीगढ़, 17 दिसम्बर(जस)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए ‘टीकाकरण प्रोत्साहन कार्यक्रम’ का शुभारम्भ किया, जिसको पायलट प्रोजैक्ट के तौर पर प्रदेश के 7 जिलों में शुरू किया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री…

जब गांवों का विकास होगा तभी राज्य का विकास होगा : रघुवर दास

रांची, 17 दिसंबर (जस)। झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि ग्राम उद्योग आधारित अर्थव्यवस्था के द्वारा अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाया जा सकता है और गांधी जी की इसी सोच के साथ हमें गांवों का विकास करना है। उन्होंने कहा कि जब गांवों का विकास होगा तभी राज्य का विकास…

मुख्यमंत्री द्वारा पैंशनरों की पैंशन में बढ़ोतरी की घोषणा

शिमला, 17 दिसंबर (जस)। “राज्य सरकार के पैंशनर, जिन्होंने 65 वर्ष, 70 वर्ष और 75 वर्ष की आयु पूरी कर ली है, को अगले वित्त वर्ष से क्रमशः 5 प्रतिशत, 10 प्रतिशत और 15 प्रतिशत की अतिरिक्त पैंशन दी जाएगी। इससे राजकीय कोष पर सौ करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार…

हरीश रावत ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना कार्ड बनाने के दिए निर्देश

देहरादून, 17 दिसंबर (जस)। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गुरूवार देर सांय सचिवालय में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के कार्ड (एमएसबीवाई) बनाने, उनके वितरण तथा इन कार्डो के आधार पर कार्ड धारकों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश सभी जिलाधिकारियों को दिए। उन्होने इस सम्बंध में चयनित बीमा…

Pranab Mukharjee

राष्ट्रपति ने नाइजर के राष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या पर बधाई संदेश दिया

नई दिल्ली, 17 दिसम्बर (जस)।राष्ट्रपति  प्रणब मुखर्जी ने नाइजर के राष्‍ट्रीय दिवस (18 दिसंबर, 2016) की पूर्व संध्‍या पर नाइजर की सरकार और देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं और बधाई दी है।  प्रणब मुखर्जी ने नाइजर के राष्ट्रपति महामहिम श्री महामादोऊ इस्सोयूफोऊ को भेजे गये संदेश में कहा ‘भारत सरकार और यहां…

चेन्नई टेस्ट : इंग्लैंड (477) की पहली पारी के जवाब में भारत की सधी शुरुआत

चेन्नई, 17 दिसम्बर | भारत ने एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच में इंग्लैंड के पहली पारी के 477 रनों के जवाब में बिना कोई विकेट गंवाए 60 रन बना लिए हैं। दूसरे दिन शनिवार का खेल खत्म होने तक सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल (नाबाद…

देश में ऑटोमाबाइल क्षेत्र में हुई वृद्धि की तुलना में सड़कें नहीं : गडकरी

हैदराबाद, 17 दिसंबर (जस)। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग व जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को हैदराबाद में भारतीय सड़क कांग्रेस (आईआरसी) के 77वें वार्षिक सत्र का उद्घाटन करते हुए कहा, ‘‘देश में ऑटोमाबाइल क्षेत्र में 22 प्रतिशत की दर से बढ़ोत्तरी हो रही है जबकि उसकी तुलना में…

‘बाहुबली’ मेरे करियर की अप्रत्याशित फिल्म : तमन्ना

चेन्नई, 17 दिसंबर| अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने कहा कि एस. एस. राजामौली की ऐतिहासिक फिल्म ‘बाहुबली : द बिगनिंग’ उनके अब तक के करियर की अप्रत्याशित फिल्म है। तमन्ना ने आईएएनएस से कहा, “जब मैं अपने करियर की सबसे निचले चरण में थी, तो यह प्रस्ताव मेरे पास आया। फिल्मों…