Category Archives: समाचार

Donald Trump

ट्रंप आधिकारिक रूप से अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति चुने गए

न्यूयॉर्क, 20 दिसम्बर | डोनाल्ड ट्रंप आधिकारिक रूप से अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति चुने गए हैं। वह अगले महीने देश की बागडोर संभाल लेंगे। ट्रंप ने चुनाव में जीत के लिए जरूरी 207 से अधिक 304 वोट हासिल किए हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को 227 वोट मिले।…

बर्लिन में ट्रक के कहर में 12 की मौत

बर्लिन, 20 दिसम्बर | जर्मनी के बर्लिन के क्रिसमस बाजार में सोमवार रात को ट्रक से रौंदे जाने की घटना में 12 लोगों की मौत हो गई और 48 घायल हो गए। बीबीसी के मुताबिक, बर्लिन पुलिस का मानना है कि इस ट्रक को पोलैंड की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी से…

करीना,सैफ के घर आया नन्हा शहजादा, नाम रखा तैमूर

मुंबई, 20 दिसम्बर| बॉलीवुड की स्टार जोड़ी सैफ अली खान और करीना कपूर खान के घर एक बेटे का जन्म हुआ है और उसे उन्होंने तैमूर अली खान पटौदी नाम दिया है। एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि करीना ने मंगलवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में बच्चे को जन्म…

स्मार्टफोन कंपनियों के महत्वाकांक्षी उत्पादों का साल

नई दिल्ली, 20 दिसंबर | साल 2016 देश के स्मार्टफोन बाजार के लिए बेहद प्रतिस्पर्धात्मक रहा। देश में करीब 25 करोड़ स्मार्टफोन उपयोगकर्ता हैं, जिसके इस साल के अंत तक 28 करोड़ तक पहुंच जाने की उम्मीद है। उपयोगकर्ताओं के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार…

तुर्की में रूस के राजदूत की गोली मारकर हत्या

अंकारा, 20 दिसम्बर । तुर्की में रूस के राजदूत आंद्रे कार्लोव की सोमवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिस समय उनकी हत्या की गई वह अंकारा में एक कला प्रदर्शनी में थे। तुर्की के सुरक्षाबलों के मुताबिक, बंदूकधारी की पहचान तुर्की के एक पुलिसकर्मी के रूप में की…

Electronic Voting Machine

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव फरवरी के दूसरे हफ्ते में होने की संभावना

नई दिल्ली, 19 दिसंबर | उत्तर प्रदेश और पंजाब सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव फरवरी के दूसरे हफ्ते और मार्च की शुरुआत के बीच होने की संभावना है। जानकार सूत्रों ने सोमवार को यह बात कही। सूत्रों ने कहा कि चुनाव आयोग दिसंबर के अंतिम हफ्ते तक तिथियों की…

करुण नायर के लिए आज का दिन ऐतिहासिक

चेन्नई, 19 दिसम्बर | भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी करुण नायर ने एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को तिहरा शतक पूरा करने के साथ कई नए रिकॉर्ड बना डाले। करियर का तीसरा टेस्ट मैच खेल रहे नायर…

बंगाल में वाहन से कुचलकर पुलिसकर्मी की मौत

कोलकाता, 19 दिसम्बर | पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में सोमवार को तेज गति से आ रहे एक वाहन ने एक पुलिसकर्मी को कुचल दिया। दुर्घटना में पुलिसकर्मी की मौत हो गई। बारासात पुलिस स्टेशन में तैनात साबिर अली (55) को जेस्सोर रोड पर वाहन ने उस समय कुचल…

M Venkaiah Naidu

वर्ष 2017 में नए शहरी मिशनों पर कार्य जारी रहेगा : नायडू

नई दिल्ली, 19 दिसम्बर | केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने रविवार को कहा कि वर्ष 2016 में नए शहरी मिशनों को लागू करने में प्रगति प्रोत्साहित करने वाली रही और अगले वर्ष भी इन्हीं क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित रखा जाएगा। शहरी विकास मंत्री नायडू ने संवाददाताओं से कहा, “कुल…

President Pranab Mukherjee

आतंकवाद के बढ़ते खतरे को लेकर राष्ट्रपति ने ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति को दी जानकारी

नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (जस)।  राष्ट्रपति  प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन में ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम  इमोमाली रहमोन का स्वागत किया। राष्ट्रपति  प्रणब मुखर्जी ने उनके सम्मान में एक प्रीतिभोज का आयोजन भी किया। राष्ट्रपति  प्रणब मुखर्जी ने भारत में ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए कहा कि भारत की…

कम पढ़े-लिखे को दिल के दौरे का खतरा दोगुना : शोध

सिडनी, 19 दिसंबर | ऐसे लोग, जिन्होंने स्कूल से प्रमाणपत्र लिए बिना ही पढ़ाई छोड़ दी या शिक्षा अधूरी रही, उनमें विश्वविद्यालय स्तर की शिक्षा लेने वालों की तुलना में दिल का दौरा पड़ने की संभावना दोगुने से ज्यादा बढ़ जाती है। एक नए शोध में यह बात सामने आई…

फड़णवीस, 3 अन्य को एसआईईएस-कांची शंकराचार्य पुरस्कार

मुंबई, 19 दिसंबर | महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) के अध्यक्ष ए.एस. किरण कुमार और दो अन्य लोगों को रविवार की रात एक समारोह में प्रतिष्ठित ‘एसआईईएस-कांची शंकराचार्य’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें क्रमश: सार्वजनिक नेतृत्व और विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में…

सुषमा स्वराज को अस्पताल से छुट्टी मिली

नई दिल्ली, 19 दिसंबर | विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को सफल गुर्दा प्रत्यारोपण के बाद सोमवार शाम अस्पताल से छुट्टी मिल गई। गत 10 दिसंबर को उनके गुर्दे का प्रत्यारोपण किया गया था, जिसके बाद उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के जनसंपर्कविभाग…

ओला कौशल विकास में करेगी 100 करोड़ रुपये का निवेश

कानपुर, 19 दिसम्बर | उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए परिवहन मोबाइल ऐप ओला ने सोमवार को राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता एक लाख ड्राइवरों का प्रशिक्षण, कौशल विकास एवं सशक्तीकरण के उद्देश्य के लिए किया गया है। इस संयुक्त…

महबूबा और उनकी पार्टी के लिए त्रासदी का साल (सिंहावलोकन-2016)

जम्मू/श्रीनगर, 19 दिसंबर | जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के लिए साल 2016 की शुरुआत गमी के साथ हुई थी। साल की बिल्कुल शुरुआत में 7 जनवरी को उनके पिता मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का दिल्ली में निधन हो गया था। और, इसके बाद से राज्य की राजनीति,…

झारखण्ड में जल्द किया जायेगा अल्पसंख्यक आयोग का गठन : रघुवर

रांची, 19 दिसंबर (जस)। झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि रवींद्र भवन, हज हाउस और मुसाफिर खाना का शिलान्यास माननीय राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा हो इस हेतु राज्य सरकार माननीय राष्ट्रपती से शिफारीस करेगी। दास ने यह भी कहा कि अल्पसंख्यक आयोग का जल्द गठन किया जायेगा। मुस्लिम…

नोटबंदी कर मोदी ने भारतीयों के रगों से खून निकाल लिया : राहुल गांधी

जौनपुर (उत्तर प्रदेश), 19 दिसम्बर | कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि नोटबंदी का फैसला कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 99 फीसदी भारतीयों के रगों से खून खींच लिया। उत्तर प्रदेश में यहां एक रैली में राहुल ने लोगों को मोदी के खिलाफ ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगाने…

वीरभद्र ने विधानसभा शीतकालीन सत्र से पूर्व की विकास योजनाओं की बौछार

शिमला, 19 दिसंबर (जस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने धर्मशाला में आयोजित होने वाले शीतकालीन सत्र से पूर्व कांगड़ा जिला के ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के अनेकों स्थानों पर 17 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास व शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने एक-एक करोड़ रुपये की लागत…

‘एकदिवसीय में कोहली के नेतृत्व में खेल सकते हैं धौनी’

चेन्नई, 19 दिसम्बर | भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा का मानना है कि अगर चयनकर्ताओं को लगता है कि लघु प्रारूप में भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी 2019 में होने वाले विश्व कप तक खेल जारी नहीं रख सकते तो उन्हें विराट कोहली को एकदिवसीय टीम…

नोटबंदी : नकदी का दंश 41वें दिन भी दर्दनाक

नई दिल्ली, 19 दिसंबर | नकदी की कमी झेल रहे लोगों की संख्या में सोमवार को भी कोई कमी देखने को नहीं मिली। बैंकों और एटीएम के बाहर पैसे निकालने के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। अब कतार में खड़े लोगों का गुस्सा बढ़ता देखा ता रहा है। कई लोगों…