Category Archives: समाचार

ट्रंप ने वरिष्ठ रिपब्लिकन नेता की आलोचना की

ट्रंप ने वरिष्ठ रिपब्लिकन नेता की आलोचना की

वाशिंगटन, 12 अक्टूबर | अमेरिकी राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन नेता और अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष पॉल रयान की कटु आलोचना की और कहा कि वह न तो उनका समर्थन चाहते हैं, और न उनके समर्थन की परवाह ही करते हैं। ट्रंप ने मंगलवार को…

कार्यकर्ता लोहिया के नारे लगाते हैं, लेकिन उनके सिद्धांतों भूल गए : मुलायम

कार्यकर्ता लोहिया के नारे लगाते हैं, लेकिन उनके सिद्धांतों भूल गए : मुलायम

लखनऊ , 12 अक्टूबर | उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को प्रख्यात समाजवादी डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर लोहिया ट्रस्ट और लोहिया पार्क जाकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव…

उप्र में भ्रूणहत्या रोकने को आवंटित धन आधा भी खर्च नहीं

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर | उत्तर प्रदेश सरकार ने कन्या भ्रूणहत्या रोकने के लिए आवंटित धन में से आधे का इस्तेमाल भी नहीं किया। भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है और इसमें कहा गया है कि इससे वैश्विक लिंग सूचकांक में देश…

तेलुगू में रिलीज होगी ऋतिक रोशन की 'काबिल'

तेलुगू में रिलीज होगी ऋतिक रोशन की ‘काबिल’

चेन्नई, 12 अक्टूबर )| ऋतिक रोशन अभिनीत फिल्म ‘काबिल’ 26 जनवरी, 2017 को दुनियाभर में रिलीज होने जा रही है। इसके साथ ही फिल्म का तेलुगू संस्करण भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म निर्माताओं की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, फिल्म की डबिंग करके उसे तेलुगू में भी रिलीज…

ह्वाट्सएप, फेसबुक की लत से उंगलियों को नुकसान

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर | युवाओं में फेसबुक और ह्वाट्सएप जैसे सोशल नेटवर्किंग माध्यमों की लत तेजी से बढ़ रही है। हड्डीरोग विशेषज्ञों का कहना है कि इनके बहुत अधिक उपयोग से कलाई और उंगलियों की जोड़ों में दर्द, आर्थराइटिस तथा रिपिटिटिव स्ट्रेस इंज्युरिज (आरएसआई) की समस्या उत्पन्न हो सकती है। आर्थराइटिस…

PM Modi

‘मोदी सरकार की शिकायत निवारण कानून को हटाने की योजना

,नई दिल्ली, 11 अक्टूबर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार ने शिकायत निवारण कानून को हटाकर ‘डिलीवरी ऑफ सर्विसेज एंड ग्रीवांसेज र्रिडेसल’ स्कीम लाने का फैसला किया है। लेकिन, प्रशासनिक सुधार एवं सार्वजनिक शिकायत विभाग द्वारा जुलाई 2016 में सूचना का अधिकार के तहत…

कश्मीर : सरकारी इमारत में छिपे आतंकवादियों के खिलाफ अभियान जारी

श्रीनगर, 11 अक्टूबर | कश्मीर के पुलवामा जिले के पंपोर के पास सरकारी इमारत में छिपे आतंकवादियों तथा सुरक्षाबलों के बीच गोलाबारी मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी है। लगातार गोलाबारी से इमारत के अंदर और आसपास धुआं ही धुआं नजर आ रहा है। रह-रह कर गोलियों की आवाज आतिशबाजी…

Line map Balochistan

बलूचिस्तान की निर्वासित सरकार बनाने दिल्ली पहुंचीं बलूच लेखिका

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर | पाकिस्तान से बलूचिस्तान को स्वतंत्र करने के लिए लंबे समय से अभियान चला रहीं बलूचिस्तान की लेखिका नाएला कादरी बलूच मंगलवार को नई दिल्ली पहुंचीं। वह बलूचिस्तान की निर्वासित सरकार गठित करना चाहती हैं। नाएला बलूच ने भारत का वीजा पाने के लिए लगभग तीन…

RSS chief Mohan Bhagwat addresses during Vijayadasami Utsav and Shastra Pujan at Reshimbag ground in Nagpur, on Oct 11, 2016. (Photo: IANS)

गौरक्षकों की तुलना समाज विरोधी तत्वों से न की जाए : मोहन भागवत

नागपुर, 11 अक्टूबर | केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी के मार्गदर्शक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को गौरक्षकों का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी तुलना समाज विरोधी तत्वों से न की जाए। भागवत ने आरएसएस के 91वें स्थापना दिवस पर वार्षिक संबोधन के दौरान…

पाकिस्तान में डॉन अखबार के संवाददाता के देश छोड़ने पर रोक

इस्लामाबाद, 11 अक्टूबर | पाकिस्तान में नागरिक और सैन्य नेतृत्व में बड़े मतभेद की खबर लिखने वाले डॉन अखबार के संवाददाता के देश छोड़ने पर रोक लगा दी गई है। इस अखबार ने मंगलवार को यह खबर दी। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा इस खबर के बारे में तीसरी बार इनकार के…

बंगाल में दुर्गा पूजा का समापन

बंगाल में दुर्गा पूजा का समापन

कोलकाता, 11 अक्टूबर | दुर्गा पूजा का पर्व मंगलवार को समाप्त होने के साथ ही प्रतिमाओं को नदी, तालाबों व झीलों में विसर्जित कर दिया गया। श्रद्धालुओं ने आंसुओं के साथ मां दुर्गा को विदाई दी। राज्य सरकार व न्यायालय ने आदेश दिया था कि परिवारों या अपार्टमेंट में स्थापित…

फेसबुक ने सार्वजनिक तौर पर शुरू किया ‘वर्कप्लेस’ एप

सैन फ्रांसिस्को, 11 अक्टूबर | दुनिया की अग्रणी सोशल नेटवर्किंग कंपनी फेसबुक ने 1,000 से अधिक कंपनियों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद अपने एक विशेष मोबाइल एप ‘वर्कप्लेस’ को सभी के लिए सार्वजनिक कर दिया है। फेसबुक ने घोषणा की कि वह अपना यह विशेष एप भारत सहित पूरी…

सोने के आयात में 59 फीसदी की कमी : रिपोर्ट

सोने के आयात में 59 फीसदी की कमी : रिपोर्ट

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)| जनवरी से सिंतबर के बीच सोने के आयात में 58.96 फीसदी या 270 टन की गिरावट आई है, जबकि पिछले साल समान अवधि में 658 टन सोने का आयात किया गया था। उद्योग संगठन एसोचैम की रिपोर्ट के मुताबिक सोने के आयात में गिरावट लंबे…

राजस्थान और रूस के बीच साझेदारी से विकास के नए अवसर खुलेंगे

राजस्थान और रूस के बीच साझेदारी से विकास के नए अवसर खुलेंगे

जयपुर,11  अक्टूबर (जस)। राजस्थान के उद्योग मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा है कि राजस्थान में बड़ी संख्या में कुशल और युवा मानवश्रम है, वहीं रूस के पास तकनीक और मार्केटिंग की क्षमताएं हैं। ऎसे में राजस्थान और रूस के बीच साझेदारी के प्रयास विकास के नए अवसर खोलेंगे। खींवसर…

मुंडे की बेटियों का महाराष्ट्र में जोरदार शक्ति प्रदर्शन

अहमदनगर (महाराष्ट्र), 11 अक्टूबर | पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत गोपीनाथ मुंडे की पुत्री एवं महाराष्ट्र में मंत्री पंकजा मुंडे तथा उनकी सांसद बहन प्रीतम मुंडे ने दशहरा के मौके पर मंगलवार को जोरदार तरीके से अपनी ताकत दिखाई। इसे गोपीनाथ मुंडे की राजनीतिक विरासत को बरकरार रखने से जोड़कर देखा…

तेलंगाना में होंगे 21 नए जिले, कुल संख्या 31 हुई

सिद्दीपेट, 11 अक्टूबर | भारत के 29वें राज्य के तौर पर अस्तित्व में आने के करीब ढाई साल बाद, तेलंगाना का नक्शा 21 नए जिलों के साथ मंगलवार को फिर से बनाया गया। लोगों के लिए दशहरे के उपहार के तौर पर तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की सरकार ने नए…

इंदौर टेस्ट : अश्विन का करिश्माई प्रदर्शन, भारत ने 3-0 से जीती श्रृंखला

इंदौर टेस्ट : अश्विन का करिश्माई प्रदर्शन, भारत ने 3-0 से जीती श्रृंखला

इंदौर टेस्ट, 11 अक्टूबर | रविचंद्रन अश्विन की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे एवं श्रृंखला के आखिरी टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को न्यूजीलैंड को 321 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने तीन टेस्ट मैचों…

अखिलेश ने समाजवादी स्मार्टफोन योजना पोर्टल लाँच किया

लखनऊ, 11 अक्टूबर (जस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को यहां लोक भवन में समाजवादी स्मार्टफोन योजना के पोर्टल को लाँच करते हुए कहा कि राज्य की समाजवादी सरकार ने उत्तर प्रदेश को आगे ले जाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने विकास…

हिमाचल में मेडिकल विश्वविद्यालय के लिए लाया जाएगा विधेयक : वीरभद्र

शिमला, 11 अक्टूबर (जस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि हिमाचल में मेडिकल विश्वविद्यालय खोलने के लिए आगामी विधान सभा सत्र में विधेयक लाया जाएगा। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे परिवारों के बच्चों तथा आईआरडीपी विद्यार्थियों को मेडिकल…

राष्ट्रपति ने विजयदशमी पर राष्ट्र को बधाई दी

राष्ट्रपति ने विजयदशमी पर राष्ट्र को बधाई दी

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर| राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को विजयदशमी पर राष्ट्र को बधाई देते हुए नैतिकता के मार्ग का अनुसरण करने का आग्रह किया। मुखर्जी ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, “विजयदशमी के मौके पर देश और विदेश में रह रहे देशवासियों को हार्दिक बधाई।” उन्होंने कहा, “यह त्योहार…