Lunar _orbit

चंद्रयान 2 चंद्रमा की कक्षा के और निकट पहुंचा, इसरो

चंद्रयान–2 (Chandrayaan 2) चंद्रमा (Moon)  के और निकट उसकी चौथी कक्षा में पहुंच गया है। यह जानकारी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, इसरो (ISRO) ने दी है।

चंद्रयान 2 (Chandrayaan 2) को चंद्रमा की कक्षा (Lunar bound orbit) के और निकट पहुंचाने के चौथे प्रयास में कुल एक हजार एक सौ 55 सैकेंड का समय लगा और यह कल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया।

यह प्रयास कल शाम छह बजकर 18 मिनट पर किया गया।

Photo courtesy ISRO : Lunar north polar region imaged by Terrain Mapping Camera 2

चन्‍द्रमा की पांचवीं और अंतिम कक्षा में आगे पहुंचाने का प्रयास शनिवार शाम किया जाएगा। इसके बाद 2 सितंबर को यान का लैंडर विक्रम ( lander Vikram ) और रोवर प्रज्ञान (rover Pragyaan)  ऑरबिटर से अलग हो जाएंगे।

चंद्रयान 2 कल चंद्रमा के चारों ओर (around the moon ) ध्रुवीय समकालिक कक्षा(polar synchronous orbit) में पहुंचने के लिए तैयार है

इसके 7 सितंबर को चन्‍द्रमा के दक्षिणी धुव (South pole) पर उतरने का लक्ष्य निर्धारित है।