Chandryaan 2

चंद्रयान 2 सफलतापूर्वक पृथ्वी की तीसरी कक्षा में पहुँचाया गया

Chandrayaan 2इसरो के वैज्ञानिकों ने भारत के दूसरे चंद्र अभियान, चंद्रयान2 (Chandryaan 2) को सफलतापूर्वक पृथ्वी की तीसरी कक्षा (Third earth bound orbit ) में प्रवेश करा दिया।

अंतरिक्ष यान के सभी पैरामीटर सामान्य ढंग से काम कर रहे हैं।

चंद्रयान 2 (Chandryaan 2) के पृथ्वी की चौथी कक्षा में प्रवेश का कार्य 2 अगस्त, 2019 को दोपहर दो बजे से तीन बजे के बीच निर्धारित किया गया है।

Photo courtesy ISRO

यह जानकारी राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी (ISRO ) ने एक प्रेस रिलीज में दी है।

अब चंद्रयान 2 (Chandryaan 2) पृथ्वी के चारों ओर 276 किलोमीटर और पृथ्वी से सबसे दूर बिंदु पर 71792 किमी पर एक नई अण्डाकार कक्षा में पहुँच गया है।