BJP CMs

मुख्यमंत्रियों की बैठक विधानसभा चुनावों के संबंध में बहुत महत्वपूर्ण

नई दिल्ली, 22 अगस्त (जनसमा)।  भाजपा मुख्यालय में सोमवार को संपन्न हुई  भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों व उप मुख्यमंत्रियों  की बैठक आने वाले महीनों में राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के संबंध में बहुत महत्वपूर्ण बैठक थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को भाजपा के 2014 में सत्ता में आने के बाद  भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों व उप मुख्यमंत्रियों के साथ सोमवार को  तीसरी  बार बैठक की।

यह बैठक एक प्रकार से भाजपा के मुख्यमंत्रियों का जनाधार टटोलने, उनके राज्य में हो रहे कल्याणकारी कामकाज की समीक्षा करने और भविष्य की चुनौतियों का सामना करने की मुख्यमंत्रियों की क्षमताओं और योजनाओं के संबंध में बहुत महत्वपूर्ण मानी जारही है।

बैठक में भाजपा के 12  मुख्यमंत्री और छह उपमुख्य मंत्री शामिल हुए। इसमें एनडीए सरकार द्वारा किए जा रहे कल्याणकारी कार्यों की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ राज्यों की अच्छी योजनाओं की भी समीक्षा की गई।

मोदी ने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को 2022 तक नए भारत के निर्माण के लिए मिशन मोड पर काम की गति  को तेज करने के लिए कहा।

बताया जाता है कि प्रधानमंत्री ने भ्रघ्टाचार को खत्म करने के लिए अधिक से अधिक डिजिटल लेनदेन के लिए लोगों को प्रेरित करने की जरूरत बताई।

मोदी ने मुख्यमंत्रियों से अपेक्षा की कि वे गरीबों से संबेधित कल्याणकारी योजनाओं को और अधिक पारदर्शी बनाए्रगे।