FlexPai

चीनी फर्म रॉयोल ने जारी किया दुनिया का पहला फोल्ड करने योग्य फोन

एक चीनी फर्म रॉयोल ने दावा किया है कि उसने दुनिया का पहला फोल्ड करने योग्य फोन ‘फ्लेक्सपाई’ (FlexPai ) का आविष्कार किया है।

रॉयोल ने यह दावा किया है कि दुनिया की पहली फोल्ड करने योग्य स्क्रीन का आविष्कार किया है।

अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने ट्विटर पर एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें दिखाया गया है कि फोन किस तरह फोल्ड किया जा रहा है।

FlexPai  Photo courtesy Global Times twitter account

रॉयोल ने बुधवार को बीजिंग में लॉन्च इवेंट में अपने नवीनतम उत्पाद फ्लेक्सपाई FlexPai  को जारी किया।

इसमें कंपनी ने स्मार्टफोन, लैपटॉप और टैबलेट का संयोजन किया है।

एक लचीली डिस्प्ले के साथ, डिवाइस फोल्ड होने पर स्मार्टफोन हो सकता है या एक टैबलेट या लैपटॉप भी बन जाता है।