Cold wave

उत्तरी राज्यों में शीत लहर , कारगिल और लद्दाख में न्यूनतम तापमान -29 डिग्री

देश के उत्तरी राज्यों (north India) में शीत लहर (Cold wave) जारी है जबकि केन्द्र शासित प्रदेश(UT)  जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) और लद्दाख (Ladakh) दोनोंसबसे ठंडे स्थान है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अगले दो दिनों तक ठंड के गंभीर हालात बने रहने की संभावना है।

क्षेत्रीय समाचार इकाई कारगिल( Regional News Unit Kargil) , ऑल इंडिया रेडियो (All India Radio ) ने अपने आधिकारिक ट्विटर एकांउट पर द्रास और कारगिल की तस्वीरें पोस्ट की है,  जिसमें पूरा इलाका बर्फ की सफेद चादर मेे ढंका हुआ दिखाई दे रहा है।

शीत लहर (Cold wave) के कारण इस समय देश में सबसे कम तापमान (Lowest temperature) केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के कारगिल (Kargil) और लद्दाख (Ladakh)  में है।  यहाँ न्यूनतम तापमान -29 डिग्री सेल्सियस (min -29 degree Celsius) और अधिकतम -12.3 (maximum -12.3) है।  इस समय जम्मू कश्मीर और लद्दाख दोनों देश में सबसे ठंडे स्थान (Coldest place) है।

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में तापमान शून्य से 11.4 डिग्री कम दर्ज किया गया है।

श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।

कश्मीर  घाटी(Kashmir Valley) 

श्रीनगर (Srinagar) के साथ घाटी के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान हिमांक से नीचे गिर गया है, जो अब तक के मौसम की सबसे ठंडी रात है।

श्रीनगर- लेह राजमार्ग और मुगल रोड वाहनों के आवागमन के लिए बंद है। श्रीनगर हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन सामान्य समय के अनुसार चल रहा है।

श्रीनगर में आज सुबह अगले सप्ताह छह दिनों तक शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की गई है।

श्रीनगर से श्रीनगर जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात की अनुमति दी गई है।

काजीगुंड दक्षिण कश्मीर में ट्रैफिक को रोक दिया गया है, ताकि पहले बनिहाल और चंदेरकोट रामबन के बीच जवाहर सुरंग से फंसे वाहनों को निकाला जा सके।

हरियाणा और पंजाब (Haryana and Punjab) 

हरियाणा और पंजाब में भी कड़ाके की ठंड पड़ (Cold wave) रही है। हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार में भी सामान्य न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजस्थान (Rajasthan) 

राजस्थान में सीकर सबसे ठंडा (Coldest) स्थान रहा, जहां आज न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिलानी, चूरू, जैसलमेर और गंगानगर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.3, 4.5, 5.4 और 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

घने कोहरे (dense fog) के कारण कई स्थानों पर सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर लंबी दूरी की ट्रेनें भी तीन से चार घंटे की देरी से चल रही हैं।