Combined Graduation Parade, Air Force Academy, Dundigal

वायु सेना अकादमी में संयुक्त स्नातक परेड

तेलंगाना के डंडीगल स्थित वायु सेना अकादमी में, 17 दिसंबर, 2023 को एक संयुक्त स्नातक परेड (Combined Graduation Parade) का आयोजन किया गया था। परेड की समीक्षा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा की गई, उन्होंने स्नातक उड़ान कैडेटों को राष्ट्रपति कमीशन प्रदान करके सम्मानित भी किया। स्नातक होने वाले अधिकारियों में 25 महिलाएं थीं जिन्हें भारतीय वायुसेना की विभिन्न शाखाओं में नियुक्त किया गया था। भारतीय नौसेना के आठ अधिकारियों, भारतीय तटरक्षक बल के नौ और मित्र देशों के दो अधिकारियों को भी उनके उड़ान प्रशिक्षण के पूरा होने पर ‘विंग्स’ पुरस्कार प्रदान करके सम्मानित किया गया।