COVID-19

देश में COVID-19 से दो की मौत, 84 संक्रमित, 4 हज़ार से अधिक निगरानी में

देश में कोरोनावायरस (COVID-19) के कारण दो लोगों की मौत हो चुकी है और संक्रमित लोगों की संख्या 84 हो गई है जबकि  4,000 से अधिक निगरानी में हैं ।

( भारत में जो मौतें हुई हैं उनमें मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित 68 वर्षीय एक महिला थीं और वह COVID-19 से संक्रमित हो गई थीं। उनका 13 मार्च को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया था।

दूसरा मामला कर्नाटक का है जहाँ 12 मार्च को कलबुर्गी में एक 76 वर्षीय व्यक्ति का निधन हो गया। यह कोरोनावायरस से भारत में पहली मृत्यु दर्ज की गई। यह शख्स 29 फरवरी को सऊदी अरब से देश लौटा था और उसके आने के बाद उसमें बीमारी के लक्षण दिखाई दिए थे। यह शख्स भी उच्च रक्तचाप और अस्थमा से पीड़ित था और इसे निगरानी में रखा गया था।)

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में विशेष सचिव संजीव कुमार (Sanjiv Kumar) ने कहा है कि भारत में आज 14 मार्च,2020 शाम तक 84 कोरोनोवायरस (COVID-19)  मामलों की पुष्टि हुई है।

उन्होंने  कहा इनमें से 10 पूरी तरह से ठीक हो गए हैं और विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। हालांकि 4,000 से अधिक निगरानी में हैं जो कोरोनोवायरस (COVID-19)  सकारात्मक मामलों के संपर्क में आए थे।

उन्होंने यह भी कहा, आगे के संपर्कों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।

Image courtesy WHO 

कुमार ने देश में कोरोनावायरस (COVID-19) महामारी के प्रबंधन के लिए सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न उपायों पर मीडिया को जानकारी दी।

कुमार ने कहा, कोरोनावायरस (COVID-19) और इसकी सह-रुग्णता के कारण भारत में दो मौतें हुई हैं।

उन्होंने आगे कहा, महन एयरलाइंस (Mahan Airlines) आज रात ईरान से मुंबई में भारतीयों का एक समूह ला रही है। इसी तरह इटली से फंसे हुए भारतीय छात्रों को लाने के लिए एयर इंडिया की एक विशेष फ्लाइट को मिलान भेजा जाएगा।

विशेष सचिव ने कहा, सरकार ने देश में COVID-19 परीक्षण प्रयोगशालाओं की सुविधा बढ़ाकर 52 कर दी है।