COVID-19

COVID-19 updates: कोरोनावायरस के मामलों में गिरावट

COVID-19 updates: भारत में कोरोनावायरस के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है और बीते 24 घंटों में 54,265 मामले सामने आए हैं। इन्हें मिलाकर देश में कोरोना (COVID-19) संक्रमितों की कुल संख्या 71,73,565 हो गई है।

सबसे अच्छी बात यह है कि देश में कुल संक्रमित होने वालों की संख्या से स्वस्थ होने वालों की संख्या में 25 प्रतिशत से अधिक सुधार हुआ है । बीते 24 घंटों में 78,365 लोग स्वस्थ हुए हैं। इन्हे मिलाकर स्वस्थ होने वालों की तादाद 62,2,4792 हो गई है।

देश के अस्पतालों में इस समय 8,37,784 लोग इलाज करा रहे हैं या अपने घरों पर आइसोलेशन में है ।

बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र में पहली बार कई महीनों के बाद कोरोनावायरस के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है और यहाँ 7089 मामले सामने आए हैं। इन्हें मिलाकर महाराष्ट्र में कुल मामलों की संख्या 15,35,315 हो गई है।

आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटों में 3224 मामले सामने आए हैं और कुल मामलों की संख्या 7,58,951 हो गई है।

कर्नाटक में बीते 24 घंटों में 7606 मामले सामने आए हैं और कुल मामलों की संख्या 7,17,915 हुई है वहीं तमिलनाडु में बीते 24 घंटों में 4879 मामले सामने आए हैं और कुल मामलों की संख्या 6,61,264 हो गई है।

उत्तर प्रदेश में भी गिरावट आई और यहां बीते 24 घंटों में 2182 मामले सामने आए और कुल मामलों की संख्या 439161 हुई है।

वहीं दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में बीते 24 घंटों में 1849 मामले सामने आए हैं और कुल मामलों की संख्या 311188 हुई है।

देश के आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे कम मामले दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में मात्र 4 सामने आए हैं और इन्हें मिलाकर बीते 24 घंटों में कुल मामलों की संख्या 3167 हुई है।

सिक्किम में मात्र 7 मामले सामने आए और कुल मामलों की संख्या 3367 हो गई है।

पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में भी मात्र 9 मामले सामने आए कुल मामलों की संख्या 2184 हुई है ।

मिजोरम देश का ऐसा पहला राज्य है जहां कोरोनावायरस (COVID-19) से अब तक एक भी मौत नहीं हुई है।

बीते 24 घंटों में देश में 710 लोगों की मौत हुई है। इसे मिलाकर देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 1,09,894 हुई है।

अब एक लाख से अधिक कोरोना संक्रमित राज्यों की सूची देखें :

COVID-19