COVID-19 updates: कोरोना के मामले 66 लाख के पार, स्वस्थ हुए 55 लाख

COVID-19 updates: भारत में कोरोना (Corona in India) के मामले 66 लाख से ऊपर पहुंच गए हैं और दुनिया भर में संक्रमितों की कुल संख्या 3 करोड़ 48 लाख 4 हज़ार 348 हो गई है।

भारत में स्वस्थ होने वालों की संख्या 55 लाख 83 हज़ार 453 हो गई है। बीते 24 घंटों में 76 हज़ार 713 लोग स्वस्थ हुए हैं। स्वस्थ होने वालों का आँकड़ा बीते 24 घंटों में संक्रमित होने वालों से अधिक है।

कोरोना (COVID-19) से दुनिया भर में  मरने वालों की संख्या 10 लाख से अधिक हो चुकी है और भारत में मरने वालों की कुल तादाद 1 लाख 2 हज़ार 714 तक पहुँच चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 5 अक्टूबर को तड़के 01ः44 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना (COVID-19) से संक्रमित होने वालों की संख्या 74, 770 रही वही दुनिया में बीते 24 घंटों में 3 लाख 4 हज़ार 446 संक्रमण के नए मामले सामने आये हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO)  के अनुसार मौत के आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते 24 घंटों में दुनिया भर में 5 हज़ार मौतें हुई हैं इनमें सबसे अधिक संख्या भारत में 902 है जबकि अमरीका में 808 और ब्राज़ील में यह संख्या 708 रही।

दुनिया भर में कोरोना से अब तक तक 10 लाख 30 हज़ार 738 मौतें हो चुकी है।

बीते 24 घंटों में भारत में संक्रमितों के 74,770 नए मामले सामने आये वहीं अमेरिका में 49,465 और ब्राज़ील में 33,431 नए मामले दर्ज किए गए।

भारत में एक लाख से अधिक कोरोना (COVID-190 संक्रमित मामलों वाले राज्यों की सूची नीचे दी जा रर्ही है :

COVID-19