covid-19

covid-19 updates: दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना से एक भी मौत नहीं

covid-19 updates: देश की राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है।

ऐसे दिल्ली को मिलाकर 19 राज्यं या केन्द्र शासित प्रदेश हैं जहाँ से एक भी मामला सामने नहीं आया वे हैं आंध्र प्रदेश, ओड़िशा, तेलंगाना, गुजरात,मध्यप्रदेश, असम, पुद्दुचेरी, त्रिपुरा, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, लद्दाख, सिक्किम, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, मिजोरम, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव तथा लक्षदीप हैं।

भारत में कोरोना (corona cases in India) के बीते 24 घंटे में  12,188 नए मामले सामने आए हैं और 88 लोगों की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 14 फरवरी, 2021 को पूर्वाह्न 6ः 53 बजे जारी आँकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 11,079 लोग स्वस्थ हो गए हैं। देश में स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 1,06,09,788 है।

कोरोना  (covid-19) के सबसे अधिक मामले केरल से आए हैं वहां 24 घंटे में 5471 लोग  संक्रमित पाये गए हैं और 16 लोगों की मौत हो गई है।

कोरोना (covid-19) संक्रमण के मामले में बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर है और वहाँ 3611 नए मामले आए हैं।  महाराष्ट्र (Maharashtra)  में कोरोना के कुल आंकड़े बढ़कर 20,60,186 पर पहुंच गए हैं और स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 19,74,248 हो गई है।

महाराष्ट्र में अस्पतालों में अभी भी 33,269 लोग इलाज करा रहे हैं।

देश में बीते 24 घंटे में तीसरे स्थान पर तमिलनाडु है जहां 477 नए मामले सामने आए हैं और कुल मामलों की संख्या 844650 हो गई है और 5 लोगों की मौत हुई है।

कोरोना (covid-19) संक्रमण के बीते 24 घंटों में दिल्ली में 126 नए मामले सामने आए हैं और किसी की भी मौत नहीं हुई है।

कोरोना के ताजा आंकड़ों की जानकारी के लिए नीचे दिये गए लिंक पर क्लिक करें :

https://www.covid19india.org/