covid-19

covid-19 updates: बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,31,280 नए मामले

covid-19 updates: बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना (corona India) के 1,31,280 नए मामले सामने आए हैं और 2705 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 3 जून को अपराह्न 10ः45 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना (covid-19) के भारत में सबसे अधिक 24,405 मामले तमिलनाडु (Tamilnadu) से आए हैं और वहां अब तक 21,72,751 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

कोरोना (covid-19)से तमिलनाडु में मरने वाले की संख्या बीते 24 घंटे में 460 रही है और वहां अब तक 25,665 लोग कोरोनावायरस से मौत के शिकार हो चुके हैं।

कोरोना (covid-19) से मौत के मामले अभी भी महाराष्ट्र (Maharashtra) में ही हैं किन्तु नए मामले तेजी से घट रहे हैं और बीते 24 घंटे में 15,229 लोग ही संक्रमित पाए गए हैं। बीते 24 घंटे में मरने वालों की संख्या 643 रही है। महाराष्ट्र में अब तक कोरोनावायरस से 97,394 लोग मारे जा चुके हैं और कुल 57,91,465 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। महाराष्ट्र में इस समय सक्रिय मामले 2,04,974 हैं।

देश में अब तक 22 करोड 10 लाख 43 हजार 693 लोगों के टीके लग चुके हैं और 35 करोड़ 37 लाख 82 हजार 648 लोगों का कोरोनावायरस के लिए परीक्षण किया जा चुका है। याद रहे भारत की कुल आबादी लगभग 137 करोड है।

देश में समय सक्रिय मामलों की संख्या 16,31,427 है और स्वस्थ होने वालों की तादाद 2,65,88,808 है। बीते 24 घंटे में 2,05,771 लोग स्वस्थ हुए हैं।

कोरोना के ताजा आंकड़े देखने के लिए कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें :

https://www.covid19india.org/

covid-19