COVID-19

COVID-19 updates: बीते 24 घंटे में कोरोना से 6138 लोगों की मौत

COVID-19 updates: यह चिंताजनक है कि देश में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस से 6138 लोगों की मौत हो गई और मरने वालों की कुल संख्या लगभग 3 लाख 60 हजार हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 9 जून को रात्रि 11ः 55 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में अब तक कुल 2 करोड़ 91 लाख 82 हजार 702 लोग कारोना (COVID-19) से संक्रमित हो चुके हैं और कोरोना से मरने वालों (covid-19 deaths) की संख्या 3,59,695 हो गई है।

इस समय देश में सक्रिय मामलों की संख्या 11,65,487 है।

कोरोना (covid-19) से देश में मरने वालों की सबसे अधिक संख्या महाराष्ट्र (Maharashtra) में है जहां बीते 24 घंटे में 661 लोगों की मौत हुई है जबकि दूसरे स्थान पर तमिलनाडु है जहां पर बीते 24 घंटे में 405 लोगों की मौत हुई है।

बीते 24 घंटे में सर्वाधिक मामले तमिलनाडु (Tamilnadu) से आए हैं जहां पर 17,321 नए पुष्ट मामले दर्ज किए गए हैं और यहां कुल मामलों की 22 लाख 92 हजार 25 हो गई है।

तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या 2,04,258 है और अब तक तमिलनाडु में 28170 लोगों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र में अब तक 1,01,833 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है इस समय वहां सक्रिय मामलों की संख्या 1,61,864 है।

कर्नाटक में बीते 24 घंटे में 10,959 नए मामले सामने आए हैं मरने वालों की संख्या 192 है।

सक्रिय मामलों की संख्या देश में सर्वाधिक 2,15,525 कर्नाटक में ही है।

केरल की बात करें तो बीते 24 घंटे में 16,204 नए मामले सामने आए और 156 लोगों की मौत हो गई है। केरल में पुष्ट मामलों की कुल संख्या 26 लाख 74 हजार 166 हो गई है।

देश की सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में 688 नए मामले सामने आए और 91 लोगों की मौत हुई है। उत्तर प्रदेश में कुल मामलों की संख्या 17,00,476 है और मृतकों की संख्या 21,516 तक पहुंच गई है।

दिल्ली में बीते 24 घंटे में 337 मामले सामने आए 36 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में कुल मामलों की संख्या 14,30,128 तक पहुंच गई है लेकिन सक्रिय मामलों की संख्या मात्र 4511 है।

कोरोना के ताजा आंकड़े देखने के लिए कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

https://www.covid19india.org/

COVID-19