covid-19

covid-19 updates: बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना से 3783 मौतें

covid-19 updates: बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना से 3783 मौतें हुई है लेकिन अच्छी बात यह है कि 8 राज्यों से मौत का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में 891 मौतें हुई हैं जबकि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कोरोना से मौत का आंकड़ा बीते 24 घंटे में 351 है। उत्तर प्रदेश से बीते 24 घंटे में कोरोना के 25,770 नए मामले सामने आए हैं।

भारत में कोरोना से अब तक 2 करोड़ 6 लाख 58 हजार 234 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 2 लाख 29 हजार 169 लोगों की मौत हो चुकी है।

आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख से कोरोनावायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार,  5 मई, 2021 को पूर्वाह्न 01ः57 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में संक्रमितों की संख्या देश भर में 3,82,602 रही है। बीते 24 घंटे में जिसमें 3,37,548 लोग स्वस्थ हो गए हैं।

कोरोना (covid-19) संक्रमण वाले  प्रमुख राज्य हैं केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली।

कोरोना (covid-19) के बीते 24 घंटों में सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र (Maharashtra)  से आये हैं। वहाँ 51,880 लोग संक्रमित पाये गए हैं और 891 लोगों की मौत हो गई है।

कर्नाटक दूसरे स्थान पर है, वहां 44,631 संक्रमित हुए हैं और 288 लोगों की मौत हो गई है।

बीते 24 घंटों में देश में 3रे स्थान पर केरल है जहां 37,190 मामले सामने आए हैं।

दिल्ली में कोरोना (corona in Delhi) से बीते 24 घंटों में 338 लोगों की मौत हुई है और 19,953 नए मामले सामने आए हैं।

कोरोना (covid-19) संक्रमण के दिल्ली में कुल मामले 12,32,942 है और 90,419 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
दिल्ली में बीते 24 घंटे में 18,788 लोग स्वस्थ हो गए हैं और कुल स्वस्थ होने वालों की संख्या 11,24,771 है।

कोरोना के प्रामाणिक आंकड़े देखने के लिए नीचे दिये गए लिंक पर क्लिक करें :

https://www.covid19india.org/