covid-19

covid-19 updates: बीते 24 घंटे में 17 राज्यों से मौत का एक भी मामला नहीं

covid-19 updates:  बीते 24 घंटे में देश के 17 राज्यों से कोरोना से मौत का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

ये राज्य या केन्द्र शासित प्रदेश हैं: आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, असम, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पुदुचेरी, त्रिपुरा, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, लद्दाख, सिक्किम, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, मिजोरम] दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव तथा लक्ष्यदीप ।

महाराष्ट्र में कोरोना (corona in Maharashtra) के मामले बढ़ रहे हैं और बीते 24 घंटे में उनकी संख्या 3677 तक पहुंच गई है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को लोगों से मास्क और सामाजिक दूरी बनाये रखने के लिए कहा है। उन्होंनेे चेतावनी देते हुए कहा कि लॉकडाउन के एक और दौर का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 17 फरवरी को पूर्वान्ह 12ः09 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना (covid-19) के 11,573 मामले सामने आए हैं और पूरे देश में 99 लोगों की कोरोनावायरस से मौत हुई है।

देश में अब तक कोरोना से एक करोड़ 9 लाख 37 हजार 106 लोग संक्रमित हो चुके हैं और अब तक 1,55,949 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या पूरे देश में एक लाख 33 हजार 702 है। सबसे अधिक मामले केरल से आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में वहां 4937 लोग संक्रमित पाए गए और 18 लोगों की मौत हुई है।

तीसरे स्थान पर तमिलनाडु है जहां 451 लोग संक्रमित पाए गए और 7 लोगों की मौत हुई जबकि कर्नाटक में 438 नए मामले सामने आए हैं।

बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के मामले 100 से भी कम आए हैं यानी बीते 24 घंटे में 94 लोग संक्रमित हुए हैं और एक व्यक्ति की कोरोनावायरस से मौत हुई हुई है।

जिन राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है उनमें उनमें हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव हैं।

आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते 24 घंटे में देश के अधिकांश राज्यों से कोई ना कोई मामला सामने जरूर आया है।

कोरोना (covid-19) से मौत के मामलों पर नजर डालें तो बीते 24 घंटे में आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, असम, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पुदुचेरी, त्रिपुरा, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, लद्दाख, सिक्किम, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, मिजोरम दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव तथा लक्ष्यदीप से मौत का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

देश में अब तक 8720822 लोगों के वैक्सीन लग चुकी है।

कोरोना की ताजा जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें:

https://www.covid19india.org/