COVID-19

COVID-19 updates: बीते 24 घंटों में कोरोना के मामलों में अचानक गिरावट

COVID-19 updates: बीते 24 घंटों में भारत में कोरोनावायरस (Corona in India) के 59 हज़ार 893 मामले सामने आए हैं जबकि ठीक होने वालों की तादाद 75 हज़ार 657 है।

कोरोनावायरस (COVID-19) के मामलों में अचानक गिरावट इस बात का संकेत है कि कोरोना के प्रसार में कमी हो रही है हालांकि इस पर नजर रखने और एहतियात बरतते रहने की जरूरत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 6 अक्टूबर को तड़के 12ः 57 पर जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोनावायरस के मामले 66 लाख 82 हज़ार 73 हो गए हैं और कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 1 लाख 3600 हो गई है।

अब एक नज़र दुनिया के आंकड़ों पर डाल लेते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार दुनिया भर में अब तक 3 करोड़ 51 लाख 9 हज़ार 317 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

दुनियाभर में मरने वालों की तादाद 10 लाख 35 हज़ार 341 हो गई है।

कोरोना के सबसे अधिक मामले अभी भी अमेरिका में है वहां पर 73 लाख 5 हज़ार 270 लोग अब तक संक्रमित हो चुके हैं। वहां मरने वालों की कुल तादाद 2 लाख 8 हज़ार 64 तक पहुँच चुकी है।

भारत में मृतकों की संख्या में कमी आई है और बीते 24 घंटों में 885 लोगों की मौत हुई है जबकि बीते 24 घंटों में अमेरिका में 698 लोगों की मौत हुई वहीं ब्राजील में 599 लोग कोरोना से मौत के शिकार हुए हैं ।

देश में स्वस्थ होने वालों की कुल तादाद 56 लाख 59 हज़ार 110 हो गई है। इस समय देश के अस्पतालों में 9 लाख 18 हज़ार 429 लोग इलाज करा रहे हैं या अपने घरों पर आइसोलेशन में हैं।

देश में सबसे अधिक संक्रमित राज्य महाराष्ट्र (Maharashtra) में अब तक सबसे अधिक 14,53,653 लोग संक्रमित हो चुके हैं और वहां पर 38,34 लोगों की मौत हो चुकी है।

बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र में 10,244 नए मामले सामने आए हैं जबकि 263 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में ठीक होने वालों की संख्या 12,982 है।

देश में दूसरे स्थान पर संक्रमित राज्य आंध्र प्रदेश है जहां अब तक 7,23,512 लोग संक्रमित हो चुके हैं और मरने वालों की कुल संख्या 6019 हो गई है।

बीते 24 घंटों में आंध्र प्रदेश में 4256 कोरोना के नए पाए गए हैं जबकि अड़तीस लोगों की मौत हुई है। आंध्र प्रदेश में ठीक होने वालों की तादाद 24 घंटों में 7556 है।

कर्नाटक तीसरे स्थान पर है जहां कोरोनावायरस के अब तक 6,47,712 मामले सामने आये हैं। वहां पर कुल मरने वालों की तादाद 9370 हो गई है। बीते 24 घंटों में कर्नाटक में कोरोनावायरस के 7051 नए मामले सामने आए हैं जबकि 7064लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट गए हैं।

बीते 24 घंटों में कर्नाटक में 84 लोगों की मौत हुई है।

एक लाख से अधिक कोरोना संक्रमित मामलों वाले राज्यों की सूची नीचे देखें :

COVID-19