COVID-19 updates: बीते 24 घंटों में कोरोना के 56 हज़ार नये मामले

COVID-19 updates: बीते 24 घंटों में कोरोना के 56हज़ार नये मामले सामने आए हैं और इन्हें मिलाकर संक्रमितों की संख्या 77 लाख के पार कर गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 22 अक्टूबर को तड़के 12ः20 पर जारी आंकड़ों के अनुसार सक्रिय मामलों में गिरावट आई है और अब उनकी संख्या 7,15,327 रह गई है।

देश में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या निरंतर बढ़ रही है और बीते 24 घंटों में 79342 लोग स्वस्थ हुए हैं और इन्हें मिलाकर स्वस्थ होने वालों की तादाद 6871895 हो गई है।

कोरोनावायरस से मौत की बात करें तो बीते 24 घंटों में भारत में 703 लोगों की मौत हुई है और कुल मौतों की संख्या 1,16,653 हो गई है।

करीना के मामलों में सबसे बड़ी गिरावट महाराष्ट्र में आई है वहां बीते 24 घंटों में 8142 लोग संक्रमित पाए गए हैं और कुल संक्रमितों की संख्या महाराष्ट्र में 1617658 होगई है।

महाराष्ट्र में ठीक होने वालों की संख्या बीते 24 घंटों में 23371 रही है और कुल स्वस्थ होने वालों की संख्या 14 लाख 15 हजार 679 है।

कोरोना (Covid-19) से मौत के मामलों में भी महाराष्ट्र में भारी गिरावट आई है और बीते 24 घंटों में मात्र 180 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में कुल मौतों की संख्या 42633 है।

आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटों में 3746 नये मामले सामने आए हैं और कुल मामलों की संख्या वहां 793299 हो गई है।

आंध्र में स्वस्थ होने वालों की तादाद बीते 24 घंटे में 4739 है। कुल स्वस्थ होने वालों की संख्या 756415 हो गई है।

कर्नाटक में बीते 24 घंटों में 5872 नए मामले सामने आए हैं और इन्हें मिलाकर कुल मामलों की संख्या 782773 है।

कर्नाटक में 9289 लोग बीते 24 घंटों में स्वस्थ हुए हैं और वहां स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 671618 तक पहुंच गई है।

तमिलनाडु में बीते 24 घंटों में कोरोना के 3086 नए मामले सामने आए हैं और इन्हें मिलाकर कुल मामलों की संख्या 697116 हो गई है। वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या भी 4301 है और कुल मामले स्वस्थ होने वाले 650856 तक पहुंच गई हैं।

उत्तर प्रदेश की बात करें तो बीते 24 घंटों में वहां 2321 नए मामले सामने आए हैं और कुल मामलों की संख्या 461475 हुई है।

बीते 24 घंटों में उत्तर प्रदेश में 3332 लोग स्वस्थ हुए हैं और इन्हें मिलाकर कुल स्वस्थ होने वालों की तादाद 425356 हो गई है।

बीते 24 घंटों में उत्तर प्रदेश में 41 लोगों के कोरोनावायरस के कारण मौत हुई है और कुल मौत होने वालों की संख्या 6755 है।

उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामले 29364 है जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है या घरों पर आइसोलेशन में है।

बीते चौबीस घंटों में सबसे अधिक संक्रमण के मामले महाराष्ट्र के बाद केरल में आए हैं जहां 8369 लोग बीते चौबीस घंटों में संक्रमित पाए गए हैं।

इन्हें मिलाकर केरल में संक्रमितों की कुल संख्या 361842 हो गई है। केरल ऐसा राज्य है जहांसंक्रमितों के मुकाबले स्वस्थ होने वालों की संख्या कम है। वह बीते चौबीस घंटों में 6839 लोग स्वस्थ हुए हैं और कुल स्वस्थ होने वाले 267082 है।

दिल्ली (Delhi) में बीते 24 घंटों में 3686 मामले सामने आए हैं और यहां कुल मामलों की संख्या 340436 हो गई है।

बीते 24 घंटों में दिल्ली में 3444 स्वस्थ हुए हैं और इन्हें मिलाकर स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 310191 हुई है।

बीते 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना से 47 लोगों की मृत्यु हुई है और कुल मृतकों की संख्या 6128 तक पहुंच गई ह।

देश में सबसे कम होते हैं अब तक दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में हुई है वहां कुल मौतों की संख्या 2 है जबकि बीते 24 घंटों में कोरोना के वहां 13 नये मामले सामने आए हैं और कुल मामलों की संख्या 3207 हो गई है।

राज्यों की बात करें तो देश में नागालैंड एकमात्र ऐसा राज्य है जहां देश में सबसे कम मौतें हुई है। वहां अब तक 21 मौतें हो चुकी हैं।

मिजोरम (Mizoram) ऐसा राज्य है जहां अब तक कोरोनावायरस से एक भी मौत नहीं हुई है।

देश में एक लाख से अधिक संक्रमण वाले राज्यों की सूची नीचे देखें:

COVID-19