COVID-19

COVID-19 updates: बीते 24 घंटों में 48 हजार से अधिक मामले

COVID-19 updates: भारत में कोरोना (Corona India) के बीते 24 घंटों में 48 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं और कुल मामलों की संख्या 80 लाख 88 हज़ार 46 हो गई है।

बीते 24 घंटे में देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 562 रही है और अब तक देश में कुल 1,21,131 लोगों की मौत (Deaths)हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 30 अक्टूबर को तड़के 12ः48 पर जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में भारत में 48,762 नए मामले सामने आए हैं। सबसे अधिक कोरोना संक्रमण के मामले केरल से आए हैं। वहां बीते 24 घंटों में 7020 लोग संक्रमित हुए हैं।

बीते 24 घंटों में मरने वालों में सबसे अधिक संख्या में महाराष्ट्र (Maharashtra) से है वहां 156 लोगों की मौत हो गई है। बीते 24 घंटों में नए पुष्ट मामले महाराष्ट्र में दूसरे स्थान पर रहे हैं वहां भी कोरोना के 5902 नए मामले सामने आए हैं जबकि तीसरे स्थान पर दिल्ली (Delhi) है जहां 5739 मामले सामने आए हैं।

पिछले कुछ दिनों से जिन राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं उनमें केरल, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ प्रमुख है।

महाराष्ट्र की बात करें तो अब तक वहां पर 16,66,668 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 1,27,603 लोग अभी भी अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं।

महाराष्ट्र में स्वस्थ होने वालों की संख्या 14,94,809 हो गई है और बीते 24 घंटों में वहां 7883 लोग स्वस्थ हुए हैं।

COVID-19 के मौत के आंकड़ों की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 43710 लोगों के कोरोनावायरस से मौत हो चुकी है।
महाराष्ट्र में अब तक 88 लाख 40 हज़ार लोगों का कोरोनावायरस परीक्षण किया जा चुका है।

देश में दूसरे स्थान पर संक्रमित राज्य आंध्रप्रदेश है वहां बीते चौबीस घंटों में मामलों में गिरावट आई है और 2905 नए मामले ही सामने आए हैं। आंध्र में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 8,17,679 हो गई है। मरने वालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो आंध्र प्रदेश में 6659 लोगों की मौत हुई है जबकि बीते 24 घंटों में 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

कर्नाटक में 8,1,6809 लोग अब तक संक्रमित हो चुके हैं और बीते 24 घंटों में वहां 4025 नए मामले सामने आए हैं। कर्नाटक में बीते 24 घंटे में 45 लोगों की मृत्यु हुई है।

दिल्ली में मामले बराबर बढ़ रहे हैं और बीते 24 घंटों में जहां 5739 लोग COVID-19 संक्रमित पाए गए हैं वहीं कुल मामलों की संख्या 3,75,753 हो गई है।

दिल्ली में बीते 24 घंटों में 27 लोगों की मौत हुई है लेकिन स्वस्थ होने वालों की संख्या भी 4138 हो गई है।

दिल्ली में अब तक 3,38,378 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 6423 लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली में अभी भी 30952 लोग अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों में 1861 मामले सामने आए हैं और 25 लोगों की मौत हो चुकी है। इस राज्य में कुल मामलों की संख्या 4,77,895 हो गई है और बीते 24 घंटों में उत्तर प्रदेश में 2465 लोग स्वस्थ हुए हैं और कुल स्वस्थ होने वालों की संख्या 4,46,054 है।

उत्तर प्रदेश में अभी भी 24858 लोग अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं ।

छत्तीसगढ़ में बीते चौबीस घंटों में 2005 मामले सामने आए हैं वहां कुल मामलों की संख्या 183588 हो गई है। बीते 24 घंटों में वहां 53 लोगों की मौत हुई है और मृत्यु का कुल आंकड़ा 1989 हो गया है। अभी भी छत्तीसगढ़ के अस्पतालों में 22331 लोग अपना इलाज करा रहे हैं।

अब देश में एक लाख से अधिक संक्रमण वाले राज्यों की सूची देखें:

COVID-19