COVID-19 updates बीते 24 घंटों में 54 हज़ार नए मामले, कुल 76 लाख के पार

COVID-19 updates: भारत में कोरोना (Corona India) के बीते 24 घंटों में 54404 नए मामले सामने आए हैं और कुल पुष्ट मामलों की संख्या 76 लाख 49 हज़ार 158 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 21 अक्टूबर को प्रातः 4ः10 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में बीते 24 घंटों में 61933 लोग स्वस्थ हुए हैं और इन्हें मिलाकर स्वस्थ होने वालों की संख्या 67 लाख 92 हज़ार 550 हो गई है।

बीते 24 घंटों में हमारे देश में कोरोनावायरस (COVID-19) से 714 लोगों की मौत हुई और कुल मौतों की संख्या 1,15,950 तक पहुंच गई है।

इस समय देश के अस्पतालों में 7,39,381 कोरोना संक्रमित लोग अपना इलाज करा रहे हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों को देखें तो इस समय दुनिया में 4 करोड़ 2 लाख 51 हज़ार 950 लोग कोरोना संक्रमण (COVID-19) के शिकार हो चुके हैं और मरने वालों की संख्या 11 लाख 16 हज़ार 131 हो गई है।

दुनिया भर के मृतकों की संख्या में 10 प्रतिशत लोग भारत में हैं।

विश्व विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार ही मंगलवार दोपहर 2ः00 बजे तक समाप्त हुए 24 घंटों में अमेरिका में कुल मामलों की संख्या 46,378 रही वहीं भारत में अमेरिका से अधिक 40,790 तक पहुंच गई वहीं ब्राजील में मात्र 10,982 लोग संक्रमित हुए।

अमेरिका में अब तक 80 लाख 65 हजार 615 और ब्राज़ील में 52,35,344 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

अब भारत की बात करें तो देश में संक्रमित राज्यों में पहले नंबर पर महाराष्ट्र बना हुआ है वहां बीते 24 घंटों में 8151 मामले सामने आए हैं, जो कल से अधिक है। इन्हें मिलाकर महाराष्ट्र में कुल मामलों की संख्या 16 लाख 09 हज़ार 516 हो गई है।

महाराष्ट्र (Maharashtra) में बीते 24 घंटों में 213 लोगों की मौत हुई है और इससे इन्हें मिलाकर मृतकों की कुल संख्या 42,453 हुई है वही स्वस्थ होने वालों की संख्या 7429 हुई है और कुल 13,92,308 लोग महाराष्ट्र में स्वस्थ हो चुके हैं।

महाराष्ट्र के अस्पतालों में इस समय 1,74,268 लोग इलाज करा रहे हैं। महाराष्ट्र में अब तक 82.5 लाख लोगों का कोरोनावायरस के लिए परीक्षण किया जा चुका है।

आंध्र प्रदेश में इस समय कोरोना संक्रमित पुष्ट मामलों की संख्या 7,89,553 हो गई है और बीते 24 घंटों में 3503 लोग संक्रमित हुए हैं।

इस राज्य में बीते 24 घंटों में 28 लोगों की मौत हुई और मृतकों की कुल संख्या 6481 तक पहुंच गई है। आंध्र प्रदेश के अस्पतालों में इस समय 33396 लोग इलाज करा रहे हैं।

अब कर्नाटक की बात करते हैं, वहां बीते 24 घंटों में 6297 नए मामले सामने आए हैं और इन्हें मिलाकर कुल मामलों की संख्या 776901 हो गई है।

बीते 24 घंटों में कर्नाटक में 66 लोग की मौत हुई है और मृतको की कुल संख्या 10,608 तक पहुंच गई है लेकिन स्वस्थ होने वालों की संख्या बीते 24 घंटों में 8500 रही है और कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 662329 है।

कर्नाटक के अस्पतालों में अभी भी 103945 लोग इलाज करा रहे हैं और वहां पर अब तक 68 लाख 4 हजार लोगों का कोरोना परीक्षण किया जा चुका है।

एक खास बात यह है कि बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र के बाद दूसरे नंबर पर कोरोना के पुष्ट मामलों की संख्या केरल से आई है जहां 6591 लोग संक्रमित हुए हैं और कुल 353473 लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं।

दिल्ली की बात करें तो बीते 24 घंटों में दिल्ली में 3579 पुष्ट मामले सामने आए हैं और कुल मामलों की संख्या दिल्ली में 336750 हो गई है। दिल्ली में अब तक 40.8 लाख लोगों का कोरोनावायरस के लिए परीक्षण किया जा चुका है।

बीते 24 घंटों में दिल्ली में 41 लोगों की मौत हुई है और मृतकों की संख्या दिल्ली में 6081 हो चुकी है। दिल्ली के अस्पतालों में अब मात्र 23,992 लोग इलाज करा रहे हैं।

बीते 24 घंटों में स्वस्थ होने वालों की संख्या भी दिल्ली में 2186 है और इन्हें मिलाकर दिल्ली में स्वस्थ होने वालों की संख्या 306747 हो गई है।

उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां बीते 24 घंटों में 2289 नए मामले सामने आए हैं इन्हें मिलाकर कुल मामलों की संख्या 459154 हो गई है ।बीते चौबीस घंटों में उत्तर प्रदेश में 29 लोगों की मौत हुई है और कुल मृतकों की संख्या 6714 हो गई है।

उत्तर प्रदेश पहला राज्य है जहाँ एक करोड़ से अधिक लोगों का कोरोना परीक्षण किया जा चुका है। अब तक उत्तर प्रदेश में एक करोड़ तीन लाख लोगों का परीक्षण हो चुका है ।

ठीक होने वालों की संख्या कि बीते चौबीस घंटों में 3339 है और इन्हें मिलाकर कुल स्वस्थ होने वालों की संख्या 422024 हो गई है।

उत्तर प्रदेश के अस्पतालों में इस समय 30416 लोग अपना इलाज करा रहे हैं।

बिहार (Bihar) में जहां इस समय चुनाव हो रहे हैं कोरोना के पुष्ट मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है इस राज्य में बीते 24 घंटों में 1837 लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं। यहां पर संक्रमितों की संख्या 206961 हो गई है। लेकिन अच्छी बात है कि बिहार में बीते 24 घंटों में मात्र 8 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। वहां मृतकों के कुल संख्या 1011 है।

बिहार के अस्पतालों में 11060 लोग अपना इलाज करा रहे हैं और यहां पर 93.9 लाख लोगों का कोरोना परीक्ष्क्षण किया जा चुका है।

देश में बीते 24 घंटों में त्रिपुरा (Tripura) ही एकमात्र ऐसा राज्य रहा है जहां पर किसी की मौत नहीं हुई है । वहां मौत का आंकड़ा 328 है।

अब उन राज्यों पर नजर डालते हैं जहां पर कोरोना (COVID-19) के पुष्ट मामले एक लाख से ऊपर पहुंच चुके हैं:

COVID-19