covid-19

covid-19 updates: भारत में कोरोना का कहर जारी, 3,54,533 नए मामले

covid-19 updates: भारत में रविवार को केवल एक दिन में कोरोना (covid-19) के 3,54,533  नए मामले सामने आए और 2806 लोगों की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 25 अप्रैल को रात्रि 11ः 54 पर जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में अब तक कुल एक करोड़ 73 लाख 6 हजार 309 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और मरने वालों की संख्या 1,95,116 हो गई है।

भारत में कोरोना (corona in India) से स्वस्थ होने वालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो अब तक 1,42,96,640 लोग स्वस्थ हो चुके हैं बीते 24 घंटे में देश में 2,18,561 लोग स्वस्थ हुए हैं।

देशभर के अस्पतालों में अभी 28,07,333 लोग अपना इलाज करा हैं या अपने-अपने ठिकानों पर कोरेंटीन में हैं।

अब तक देश भर में 14 करोड 9 लाख 14 हजार 417 लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र (Maharashtra) में नए 66,191 मामले सामने आए जबकि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से 35,311 मामले सामने आए हैं। तीसरे स्थान पर कर्नाटक है जहां 34804 नए मामले सामने आए हैं।

बीते 24 घंटे में दिल्ली (Delhi) में 22,953 नए मामले सामने आए और 350 लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली में मरने वालों का कुल आंकड़ा अब तक 14,248 हो गया है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार देशभर में कोरोना (covid-19) का कहर तेजी से बढ़ रहा है और देश का कोई इलाका ऐसा नहीं रहा है जहां पर कोरोनावायरस न हो।

अरब सागर में स्थित लक्ष्यद्वीप (Lakshadweep) जैसे प्रदेश में भी जहां पहले कोरोनावायरस लगभग साल भर तक नहीं पहुँचा था वहां अब कुल मामलों की संख्या 2126 हो गई है और बीते 24 घंटे में 164 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

लक्ष्यद्वीप में कोरोना से पहली बार एक व्यक्ति की मौत हुई है। देश में सबसे कम मृत्यु वाला राज्य लक्षद्वीप है जहां कोरोना के संपूर्ण काल में केवल एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। दूसरे स्थान पर दादरा नगर हवेली तथा दमन और दीव केन्द्र शासित प्रदेश है जहां पर 4 लोग अब तक कोरोना के शिकार हुए हैं।
कोरोना के ताजा आंकड़ों के लिए कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें :

https://www.covid19india.org/