COVID-19

Covid-19 updates भारत में कोरोना के दैनिक मामलों में निरंतर गिरावट

Covid-19 updates: भारत में कोरोना (Corona India) के दैनिक मामलों में निरंतर गिरावट आ रही है बावजूद पुष्ट मामले बढ़ ज़रूर रहे हैं। समझने की बात यह है कि पुष्ट मामले उस रफ़्तार से नहीं बढ़ रहे हैं जैसे बीते महीनों में बढ़ रहे थे।

इस बात को इस उदाहरण से समझ सकते हैं कि जहाँ 12 सितंबर को कोरोनो के 24 घंटों में 97,570 मामले सामने आए थे वहीं आज 20 अक्टूबर को पुष्ट मामलों की संख्या बिल्कुल आधी यानी 45,490 ही रही है।

बीते 24 घंटों में COVID-19 संक्रमित होकर स्वस्थ होने वालो की संख्या लगभग 67 लाख से अधिक हो गई है जबकि संक्रमितों के कुल मामले 75 लाख के पार चले गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 20 अक्टूबर, 2020 को तड़के 03ः47 बजे जारी आँकड़ों के अनुसार पुष्ट मामलों की कुल संख्या अब तक 75,94,736 हो गई है जबकि स्वस्थ होने वालों की तादाद 67,30,617 है।

सरकार का कहना है कि भारत में राष्‍ट्रीय स्‍तर पर पॉजिटिव मामलों की कुल दर 7.94 प्रतिशत है ।यह  एक अच्छा संकेत है कि लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता ठीक हो रही है  और कोरोना (COVID-19) की कोई दवा न होने के बावजूद परंपरागत और कारगर दवाओं से लोग स्वस्थ हो रहे हैं।

बीते 24 घंटों में कोरोना (COVID-19) के पुष्ट मामलों की संख्या कई दिनों के बाद अचानक घटकर 45490 रह गई है और मृतकों की संख्या में भी काफी कमी आई है और बीते 24 घंटों में मौत का आँकड़ा कई हफ़्तों बाद 589 पर आकर रुक गया है।

देश में मृतकों की कुल संख्या 1,15,236 हो गई है।

देश में महाराष्ट्र (Maharashtra) अभी भी पहले नम्बर वन है और यहाँ पुष्ट मामलों की संख्या 16,01,365 तक पहुँच गई है।

बीते 24 घंटों से महाराष्ट्र से 5984पुष्ट मामले सामने आये हैं। यह संख्या भी कुछ दिनों के मुकाबले घटी है।

देश में दूसरे स्थान पर आंध्र प्रदेश है जहाँ कोरोना के कुल मामले 7,86,050 हो गए हैं और तीसरे स्थान पर कर्नाटक बना हुआ है और वहाँ पुष्ट मामलों की कुल संख्या 7,70,604 हो गई है।

दिल्ली में कोरोना के बीते 24 घंटों में 2154 मामले सामने आये हैं। यह भी अच्छा संकेत है क्योंकि मामलों में गिरावट आई है। यहाँ कुल मामले 3,33,171 हो गए हैं।

देश में एक लाख से अधिक कोरोना संक्रमण वाले राज्यों की सूची देखें:

COVID-19