COVID-19 updates: भारत में कोरोना के पुष्ट मामले 27 लाख पार

COVID-19 updates : भारत में कोरोना (COVID-19) के पुष्ट मामले 27 लाख पार कर गए हैं लेकिन स्वस्थ हाने वालों की संख्या भी 19,92,439 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शाम 5ः59 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश में मरने वालों की संख्या भी 52 लाख से ऊपर हो गई है।

इस समय देश के अस्पतालों में 6,74,851 लोग कोरोना (COVID-19) का  इलाज करा रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में इस समय सबसे अधिक संक्रमित मामलों वाला शहर महाराष्ट्र (Maharashtra)  का पुणे (Pune) है, जहाँ अब तक 1,32,481 लोग कोरोनावायरस (COVID-19) से संक्रमित हो चुके हैं। यहां पर मृतकों की संख्या 3247 हो गई है।

दूसरा स्थान महाराष्ट्र में मुंबई का है जहां 1,29,479 लोग कोविड 19 से संक्रमित हो चुके हैं और  मरने वालों का आंकड़ा देश में सर्वाधिक 7173 मुंबई में है।

इसी तरह महाराष्ट्र के ठाणे में भी अब तक 1,14,806 लोग COVID-19 से संक्रमित हो चुके हैं यहां पर कोरोना से मरने वालों की संख्या 3351 है।

महाराष्ट्र में अब तक 6,04,358 लोग कोरोना  से संक्रमित हो चुके हैं और इस राज्य में मरने वालों की संख्या 20,265 हो गई।

दूसरा स्थान तमिलनाडु का है वहां 3,46,945 लोग अब तक संक्रमित हो चुके हैं।

आंध्र प्रदेश 3,06,261
कर्नाटक 2,33,283
उत्तर प्रदेश 1,58, 216
दिल्ली 1,53,367
पश्चिम बंगाल एक लाख 19578
बिहार 1,09,875।

एक लाख से अधिक कोरोना संक्रमित वाले राज्य हैं :COVID-19