COVID-19 updates

COVID-19 updates: भारत में कोरोना के मामले एक लाख से नीचे आए

COVID-19 updates: भारत में कोरोना ( India COVID-19 )के मामले एक लाख से नीचे आ गए हैं। बीते 24 घंटे में 87,295 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा बीते 24 घंटे में 2115 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 8 जून को पूर्वान्ह 01 32 पर जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में अब तक 2,89,96,949 लोग संक्रमित हो चुके हैं और कुल 3,51,344 लोगों की कोरोनावायरस से मौत (covid-19 deaths) हो चुकी है।

भारत में अब तक कोरोनावायरस के लिए 36 करोड़ 63 लाख 34 हजार 111 लोगों का  परीक्षण किया जा चुका है। देश में कोरोना से दो करोड़ 89 लाख 96 हजार 949 लोग संक्रमित हुए हैं और मरने वालों की संख्या 3 लाख 51 हजार 344 होगई है ।

कोरोना (COVID-19) के सबसे अधिक मामले बीते 24 घंटे में तमिलनाडु से आए हैं वहां 19448 लोग संक्रमित पाए गए हैं और 340 लोगों की मौत हुई है।

तमिलनाडु (Tamilnadu) में बीते 24 घंटे में कोरोना के लिए 1,70,000 लोगों का परीक्षण किया गया था।

देश में दूसरे स्थान पर कर्नाटक है जहां से 11958 नए मामले सामने आए और बीते 24 घंटे में 340 लोगों के मौत हुई है। कर्नाटक में बीते 24 घंटे में कोरोना के लिए 1,30,000 लोगों का परीक्षण किया गया था।

कोरोना के महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 10219 नए मामले सामने आए हैं। वहां पर बीते 24 घंटे में कोरोना के लिए 1,90,000 लोगों का कोरोना परीक्षण किया गया था।

देश में महाराष्ट्र (Maharashtra) ऐसा पहला राज्य बन गया है जहां पर कोरोना से अब तक एक लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटे में 340 लोगों की मौत हुई है। इन्हें मिलाकर अब तक महाराष्ट्र में 1,00,470 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

कोरोना के बीते 24 घंटे में उत्तर प्रदेश से 694 नए मामले सामने आए हैं और 81 लोगों की मौत हुई है।

लगभग 23 करोड़ की आबादी वाले इस राज्य में देश में सबसे अधिक कुल 5 करोड़ 20 लाख कोरोना परीक्षण किये जा चुके हैं। बीते 24 घंटे में इस राज्य में कोरोना के लिए 2 लाख 80 हजार परीक्षण किये गए।

उत्तर प्रदेश में समय सक्रिय मामलों की संख्या 15681 है।

दिल्ली में बीते 24 घंटे में 231 नए  मामले सामने आए और 362 की मौत हुई है। दिल्ली में बीते 24 घंटे में 63,600 लोगों का कोरोना परीक्षण किया गया है।

दिल्ली में कुल मामलों की संख्या 14,29,475 हो गई है और सक्रिय मामले इस समय 5208 हैं।

कोरोना के ताजा आंकड़े देखने के लिए कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

https://www.covid19india.org/

COVID-19