COVID-19 updates: भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या एक लाख के पार

COVID-19 updates: भारत में कोरोना के कुल 64 लाख से अधिक पुष्ट मामले सामने आ चुके हैं जबकि मरने वालों (Death)की संख्या एक लाख से ऊपर हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 3 अक्टूबर को सवेरे 4ः27 पर जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में स्वस्थ होने वालों की तादाद 54 लाख 25 हजार 77 है और अस्पतालों में अभी भी 9,45,058 लोग इलाज करा रहे हैं।

मौत के आंकड़ों पर नजर डालें तो दुनिया में अब तक 10 लाख 16 हज़ार 986 लोग कोरोना (COVID-19) से मौत के शिकार हो चुके हैं और इनमें से एक लाख से अधिक मौतें भारत में हुई हैं।

भारत में बीते 24 घंटों में लोगों की कोरोनावायरस (Novel coronavirus) से 1068 मौत हो चुकी है जबकि अब तक कुल मौतों की संख्या 1,00,875 है।

अमेरिका में मरने वालों की तादाद 2,05,666 है वहीं दुनिया में दूसरा स्थान ब्राजील का है जहां अब तक कोरोनावायरस से 1 लाख 43 हज़ार 952 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भारत का स्थान है जहां 1 लाख 875 लोग कोरोना से मौत के शिकार हुए हैं।

बीते 24 घंटों में भारत में जहां 1068 लोगों की कोरोनावायरस (Covid-19) से मौत हुई है वहीं अमेरिका में 1024 और ब्राज़ील में 1036 लोग कोरोनावायरस से मौत के शिकार हुए हैं।

मौत के यह आंकड़े दर्शाते हैं कि भारत के अधिकांश लोग कोरोनावायरस की भी गंभीरता को संजीदगी से नहीं ले रहे हैं। देश के हालातों का जायजा लें तो अनेक स्थानों से खबर आ रही है कि अधिकांश गतिविधियों के खुल जाने के बाद कई जगह लोग न मास्क लगा रहे हैं और न सामाजिक दूरी बनाए रख रहे हैं । यह स्थिति भारत के लिए बहुत खतरे की है।

केंद्र, राज्य सरकारों और स्वास्थ्य एजेंसियों के बार बार कहने पर भी लोग कोरोना को हल्के में ले रहे हैं और इस जान लेवा संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। अभी भी जनजीवन में बचाव के उपाय करने चाहिए नहीं तो स्थिति की गंभीरता का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।

अब देश के आंकड़ों पर नजर डालते हैं। सबसे अधिक कोरोना संक्रमण के पुष्ट मामले महाराष्ट्र (Maharashtra) से ही आए हैं वहां अब तक 14,1,6513 लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं और बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र में 424 लोगों की मौत हो चुकी है।

24 घंटों में महाराष्ट्र में 15591 मामले सामने आए हैं। 24 घंटों में कर्नाटक में 8793 नए मामले आए हैं जबकि आंध्र प्रदेश में इनकी संख्या 6555 हैं।

आंध्र प्रदेश में अब तक 7,06,790 लोग कोरोना से संक्रमण के शिकार हुए हैं वहीं कर्नाटक में यह संख्या 6,20,630 है ।

अब देश के उन 18 राज्यों सेहत को नीचे प्रस्तुत तालिका में देखें:

COVID-19