covid-19

covid-19 updates: भारत में कोरोना से मौत के मामलों में गिरावट

covid-19 updates: बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना (corona India)  से मौत के मामलों में गिरावट आई है और आंकड़े 3 हजार से नीचे पहुँच गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 3 जून को पूर्वान्ह 12ः17 पर जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना (covid-19) से मरने वालों की कुल संख्या 2897 रही है और अब तक कुल 3,38,013 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

कोरोना (covid-19) के बीते 24 घंटे में 1,33,953 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब तक कोरोनावायरस से कुल दो करोड़ 84 लाख 40 हजार 988 लोग संक्रमित हो चुके हैं और इनमें से दो करोड़ 63 लाख 82 हजार 897 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं।

कोरोना के देश में इस समय सक्रिय मामलों की कुल संख्या 17,08,716 है।

कोरोना (covid-19) के बीते 24 घंटे में सबसे अधिक मामले तमिलनाडु (Tamilnadu) से आए हैं वहां 25,317 लोग संक्रमित पाए गए हैं और 483 लोगों की मौत हो गई है।

दूसरे स्थान पर केरल है जहां से 19,661 नए मामले सामने आए और 213 लोगों की मौत हो गई।

तीसरे स्थान पर कर्नाटक है जहां 16,387 नए मामले सामने आए और 463 लोगों की मौत हुई है।

महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना के मामले निरंतर कम हो रहे हैं और बीते 24 घंटे में 15,169 मामले सामने आए और 553 लोगों की मौत हुई है।

महाराष्ट्र में कोरोना से मरने वालों (covid-19 deaths) का आंकड़ा देश में सबसे ज्यादा 553 है। बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में पुणे में सबसे अधिक 82 मौतें हुई हैं वही अहमदनगर में 53 लोग कोरोना से काल कवलित हुए हैं।

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में 1283 नए मामले सामने आए और 115 लोगों की मौत हुई है। उत्तर प्रदेश में कोरोना से सबसे अधिक 11 लोगों की मौत गोरखपुर में हुई है।

बीते 24 घंटे के आंकड़ों के अनुसार कोरोना से गौतमबुद्ध नगर में 69 नए मामले सामने आए लेकिन एक भी व्यक्ति की मौत कोरोना से नहीं हुई है।

कोरोना से बीते 24 घंटे में दिल्ली (Delhi) में 576 मामले सामने आए और 103 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में अब तक 14,27,439 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और 24,402 लोगों की मौत हुई है।

दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर अब 9364 हो गए हैं।

देश के अन्य राज्यों के ताजा आंकड़े देखने के लिए कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

https://www.covid19india.org/

covid-19