COVID- 19

COVID-19 updates: महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में गिरावट, केरल में बढ़ोतरी

COVID-19 updates: बीते कुछ दिनों से महाराष्ट्र में जहां कोरोना के मामलों में गिरावट आ रही है वहीं केरल में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है।

भारत में कोरोनावायरस (Covid 19 India) के कुल मामले 77 लाख के पार हो गए हैं और बीते 24 घंटों में 54218 नए मामले सामने आए हैं।

बीते 24 घंटों में कोरोना (COVID-19) के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र (Maharashtra) से हैं जहां 7539 लोग संक्रमित पाए गए हैं वही दूसरे स्थान पर केरल है जहां 7482 मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 23 अक्टूबर को तड़के 01ः01 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश के सभी राज्यों में कोरोना अपना असर दिखा रहा है लेकिन स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़ रही है।

भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus in India)  अब तक 69 लाख 46 हज़ार 325 लोग स्वस्थ होकर अपने-अपने ठिकाने लौट गए हैं।

अब सबसे संक्रमित राज्य महाराष्ट्र की बात करते हैं। महाराष्ट्र में संक्रमित मामलों की कुल संख्या 16,25,197 हो गई है वहीं आंध्र प्रदेश में 7,96,919 लोग अब तक कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

Covid-19 का प्रसार दक्षिण के राज्यों में कुछ अधिक ही है। कर्नाटक में कुल पुष्ट मामले 7,88,551 हो गए हैं वहीं तमिलनाडु में यह संख्या 7,00,193 तक पहुँच गई है।

देश के दक्षिणी राज्यों में बीते 24 घंटे में 165 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई है और देश में कुल मौतों की संख्या 685 रही है।

उत्तर प्रदेश में 4,63,858 लोग अब तक संक्रमित हो चुके हैं लेकिन बीते 24 घंटों में 2383 नए मामले सामने आये हैं। वहीं दिल्ली में बीते 24 घंटों में 3882 नए संक्रमण के मामले सामने आये हैं और कुल मामलों की संख्या 3,44,318 हो गई है।

दिल्ली में बीते 24 घंटों में 2727 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गए हैं। दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या 25,237 है।

बीते 24 घंटों में दिल्ली में कोरोनावायरस  से 35 लोगों की मौत हुई है और दिल्ली में अब तक मृतकों की संख्या 6163 तक पहुंच गई है ।

हिंदी भाषी राज्यों की बात करें तो बिहार में बीते 24 घंटों में कोरोना (COVID-19) के 1058  नए मामले सामने आए हैं और कुल मामलों की संख्या वहां 2,09,296 हो गई है, वहीं राजस्थान में 1822 मामले सामने आए हैं और कुल मामलों की संख्या 1,80,755 हो गई है।

बीते 24 घंटों में छत्तीसगढ़ में 2491 मामले सामने आए और वहां पर कुल मामलों की संख्या 1,70,130 तक पहुंच गई है।

मध्यप्रदेश में 1045 नए मामले सामने आए और कुल मामलों की संख्या 164341 तक पहुंच गई है।

हरियाणा में कोरोना  के मामले बढ़ रहे हैं और वहां 1128 नए मामले बीते 24 घंटों में सामने आए हैं कुल मामलों की संख्या वहां 1,54,495 तक पहुंच गई है।

यही हाल झारखंड का है। वहां पर मामले बढ़े हैं और बीते 24 घंटों में 549 नए मामले सामने आए हैं और कुल मामलों की संख्या 98610 तक पहुंच गई है।

उत्तराखंड में भी 402 नए मामले बीते 24 घंटों में सामने आए और वहां पर 59508 हो गई है।

अब एक लाख से अधिक कोरोना संक्रमण वाले राज्यों की सूची देखें :

COVID-19