COVID-19 updates: स्वस्थ हुए 51 लाख, कुल मामले 61 लाख के पार

COVID-19 updates: भारत में कोरोना (Corona India) से संक्रमित होकर स्वस्थ होने वालो की संख्या लगभग 51 लाख हो गई है  जबकि संक्रमितों के कुल मामले 61 लाख के पार चले गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 29 सितंबर, 2020 को तड़के 1ः16 बजे जारी आँकड़ों के अनुसार पुष्ट मामलों की कुल संख्या अब तक 61,43,019 हो गई है जबकि स्वस्थ होने वालों की तादाद 50 ,98,573 है।

सरकार का कहना है कि भारत में स्वस्थ होने वालों की का प्रतिशत 82.58 तक पहुँच गया है, जो एक अच्छा संकेत है कि लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता ठीक है और कोरोना (COVID-19) की कोई दवा न होने के बावजूद परंपरागत और कारगर दवाओं से लोग स्वस्थ हो रहे हैं।

बीते 24 घंटों में पुष्ट मामलों की संख्या कई दिनों के बाद अचानक घटकर 69,668 रह गई है और मृतकों की संख्या में भी काफी कमी आई है और बीते 24 घंटों में मौत का आँकड़ा कई हफ़्तों बाद 775 पर आकर रुक गया है।

देश में मृतकों की कुल संख्या 96,351 हो गई है।

राहत की बात यह है कि देश के कई ऐसे राज्य हैं जहां बीते 24 घंटों में 10 या दस से कम लोगों की कोरोनावायरस (COVID-19) मौत हुई है।

ये राज्य हैं:
लक्ष्यदीप 0
मिजोरम 0
सिक्किम 2
दादरा नगर हवेली और दमन और दीव 2
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 0
चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश 6
त्रिपुरा 3
बिहार 4
तेलंगाना 7
उत्तराखंड 6
झारखंड 9
गोवा 6
मेघालय 3
नागालैंड 1
मणिपुर 0
लद्दाख 0
हिमाचल प्रदेश 5
ओड़शा 7।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों पर नजर डालें तो देश में महाराष्ट्र (Maharashtra) अभी भी नम्बर वन है और यहाँ पुष्ट मामलों की संख्या 13,51,153 तक पहुँच गई है। बीते 24 घंटों से महाराष्ट्र से 11,921 पुष्ट मामले सामने आये हैं। यह संख्या भी कुछ दिनों के मुकाबले घटी है।

देश में दूसरे स्थान पर आंध्र प्रदेश है जहाँ कोरोना (COVID-19) के कुल मामले 6,81,161 हो गए हैं और तीसरे स्थान पर तमिलनाडु बना हुआ है और वहाँ पुष्ट मामलों की कुल संख्या 5,86,397 हो गई है।

देश में एक लाख से अधिक कोरोना संक्रमण वाले राज्यों की संख्या में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। इन राज्यों की संख्या 18 ही हैं। इन राज्यों की सूची पर एक नज़र डालें :

COVID-19