COVID-19

COVID-19 updates 71 लाख के पार हुई भारत में कोरोना मरीजों की संख्या

COVID-19 updates: भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 71लाख के पार चली गई है और स्वस्थ होने वालों की तादाद भी 61 लाख से अधिक हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 12 अक्टूबर को तड़के 1ः43 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में  कोरोना (COVID-19) कुल पुष्ट मामलों की संख्या 71लाख 19 हज़ार 300 तक पहुंच गई है और स्वस्थ होकर अपने घरों को लौटने वालों की तादाद भी 61 लाख 46 हज़ार 427 हो गई है।

बीते 24 घंटों में भारत में  कोरोना (Corona India) नए मरीजों की संख्या में निरंतर गिरावट दर्ज की जा रही है और 12 अक्टूबर को इन मामलों की संख्या 67,789 ही रह गई है।

कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने वालों की संख्या एक अच्छा संकेत है।

इस समय देश के अस्पतालों में 8 लाख 62 हज़ार 611 लोग इलाज करा रहे हैं या अपने घरों में आइसोलेशन में हैं।

बीते 24 घंटों में देश में 813 लोगों की मौत हुई है जो गिरावट का संकेत है।

राज्यों की चर्चा करें तो महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में 10,792 नए मामले सामने आए हैं और कुल कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 15,28,226 हो गई है।
महाराष्ट्र (Maharashtra) में इस समय 2,21,178 सक्रिय मामले हैं तथा रिकवर होने वालों की संख्या 12,66,240 हो गई है।

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में 305 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई है और मृतकों की कुल संख्या 40,345 हो गई है।

आंध्र प्रदेश की बात करें तो बीते 24 घंटों में यहां 5210 नए मामले सामने आए हैं इन्हें मिलाकर कुल मामलों की संख्या 7,55,727 हो गई है।

आंध्र में इस समय 46,295 सक्रिय मामले हैं जबकि स्वस्थ होकर लौटने वालों की संख्या 7,0,3208 हो गई है ।

आंध्र में बीते 24 घंटों में 30 लोगों की मौत हुई है। इसे मिलाकर मरने वालों की कुल संख्या 6224 हो गई है।

कर्नाटक में बीते 24 घंटों में 9523 नए मामले सामने आए हैं इन्हें मिलाकर कुल पुष्ट मामलों की संख्या 710309 तक पहुंच गई है।

इस समय कर्नाटक में 120270 सक्रिय मामले हैं और स्वस्थ होने वालों की संख्या 580054 तक पहुंच गई है।

बीते 24 घंटों में यहां 75 लोगों की मौत हो चुकी है और अब तक कुल 9966 लोग कोरोना के शिकार हुए हैं।

बीते 24 घंटों में केरल में नए मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है और वहां 9347 नए मामले सामने आए हैं। इन्हें मिलाकर केरल में कुल मामलों की संख्या 289203 हो गई है।

केरल के अस्पतालों में इस समय 96316 लोग इलाज करा रहे हैं और 191798 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गए हैं।

अब देश के उन राज्यों के आंकड़ों पर नज़र डाले जहाँ एक लाख से अधिक लोग संक्रमण के शिकार हैं :

COVID-19