covid-19

COVID-19 updates: कोरोना से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 4,00,566

COVID-19 updates:   देश में 20 जून की शाम 7 बजकर 14 मिनट पर जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना (COVID-19) से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 4,00,566 हो गई है। देश में अब तक कोरोना से 13,130 लोगों की मौत हो चुकी है ।

दिल्ली (Delhi) में कोरोना वायरस (COVID-19) से संक्रमित होने वालों की कुल संख्या 53,116 हो गई है। इनमें से 27512 लोग अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं और 23569 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।

दिल्ली में अब तक कोरोना से 2035 लोगों की मौत हुई है जबकि देश में सबसे ज्यादा मौत का आंकड़ा महाराष्ट्र का है जहां अब तक 5893 लोग मौत के शिकार हुए हैं।

महाराष्ट्र (Maharashtra) में 1,24,331 लोग अब तक कोरोना (COVID-19) से संक्रमित हुए हैं। इनमें से 55652 अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं और 62773 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक संक्रमित लोगों की संख्या मुंबई में है जहां अब तक 64,139 लोग संक्रमित हो चुके हैं। उनमें से 28442 अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं किंतु 32264 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।

किसी एक शहर में मरने वालों में सबसे अधिक संख्या मुंबई में है उनकी संख्या 3425 कोरोना (COVID-19) के शिकार हुए हैं।

महाराष्ट्र में सबसे कम संक्रमित लोगों की संख्या 14 वर्धा में हैं और इस समय वहां 2 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा हैं और 11 लोगों की स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। वर्धा में केवल एक व्यक्ति की कोरोना से मृत्यु हुई है।

अब बात करते उन राज्यों की जहां अब तक दस हजार से ज्यादा कोरोना से संक्रमित मामले सामने आए हैं।

महाराष्ट्र और दिल्ली के अलावा तमिलनाडु गुजरात उत्तर प्रदेश राजस्थान पश्चिम बंगाल मध्यप्रदेश ऐसे राज्य हैं जहां तक दस हजार से अधिक कोरोना के संक्रमित मामले हैं।

तमिलनाडु में 56,845, गुजरात में 26,198, उत्तर प्रदेश में 16,594, राजस्थान में 14,314, पश्चिम बंगाल में 13,090, मध्यप्रदेश में 11,724।