मंजूरी

COVID-19 Vaccination: 1.19 करोड़ से अधिक टीके लगाये गये

भारत में अब तक कोविड-19 वैक्सीन लेने वाले (COVID-19 Vaccination) स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स की संख्या 1.19 करोड़ को पार कर गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 23 फरवरी 2021 की शाम को जारी  प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबक आज शाम 6 बजे तक 2,53,434 सत्रों के जरिये 1,19,07,392  टीके लगाये गये।

इनमें 64,71,047 स्वास्थ्यकर्मियों (एचसीडब्ल्यू) को टीकों का पहली खुराक जबकि 13,21,635 स्वाथ्यकर्मियों को वैक्सीन (vaccine) की दूसरी खुराक दी जा चुकी है। टीका लगवाने वालों में  41,14,710 फ्रंटलाइन वर्कर्स (पहली खुराक) भी शामिल हैं। देश में 16 जनवरी, 2021 को स्वास्थ्यकर्मियों के लिए कोविड-19 टीकाकरण (COVID-19 Vaccination)  शुरू हुआ था जबकि 2 फरवरी 2021 से फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लग रहा है।

स्वाथ्यकर्मी फ्रंटलाइन वर्कर्स
पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक
64,71,047 13,21,635 41,14,710

कोविड-19 टीकाकरण (COVID-19 Vaccination) के 39वें दिन आज शाम 6 बजे तक कुल 1,61,840 वैक्सीन की खुराक दी गई। प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से 98,382 लाभार्थियों को टीकों की पहली खुराक दी जा चुकी है और 63,458 स्वाथ्यकर्मी दूसरी खुराक ले चुके हैं। आज देर रात तक अंतिम रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी।

आज शाम बजे तक 8,557 सत्रों का आयोजन किया गया।

क्रम संख्या  

राज्य /केंद्र शासित प्रदेश

टीकाकरण के लाभार्थी
पहली खुराक दूसरी खुराक कुल खुराक
1 अंडमान और निकोबार दीप समूह 5,565 2,018 7,583
2 आंध्र प्रदेश 4,34,765 1,06,402 5,41,167
3 अरुणाचल प्रदेश 21,897 5,464 27,361
4 असम 1,67,794 14,184 1,81,978
5 बिहार 5,26,165 56,801 5,82,966
6 चंडीगढ़ 15,766 1,237 17,003
7 छत्तीसगढ़ 3,55,245 29,969 3,85,214
8 दादर और नगर हवेली 5,028 261 5,289
9 दमन और दीव 1,767 254 2,021
10 दिल्ली 3,18,343 22,940 3,41,283
11 गोवा 15,804 1,280 17,084
12 गुजरात 8,25,135 76,265 9,01,400
13 हरियाणा 2,15,452 51,894 2,67,346
14 हिमाचल प्रदेश 96,278 12,412 1,08,690
15 जम्मू और कश्मीर 2,17,910 10,285 2,28,195
16 झारखंड 2,66,203 13,973 2,80,176
17 कर्नाटक 5,65,718 1,54,674 7,20,392
18 केरल 4,08,078 60,067 4,68,145
19 लद्दाख 7,368 611 7,979
20 लक्षद्वीप 2,333 591 2,924
21 मध्य प्रदेश 6,43,277 32,124 6,75,401
22 महाराष्ट्र 9,29,848 73,858 10,03,706
23 मणिपुर 43,124 1,892 45,016
24 मेघालय 26,183 1,062 27,245
25 मिजोरम 16,983 3,490 20,473
26 नगालैंड 24,255 4,729 28,984
27 ओडिशा 4,44,946 1,26,813 5,71,759
28 पुडुचेरी 9,431 1,019 10,450
29 पंजाब 1,33,718 23,867 1,57,585
30 राजस्थान 7,82,710 64,403 8,47,113
31 सिक्किम 14,631 966 15,597
32 तमिलनाडु 3,54,735 38,701 3,93,436
33 तेलंगाना 2,81,382 1,06,167 3,87,549
34 त्रिपुरा 85,775 16,316 1,02,091
35 उत्तर प्रदेश 11,40,754 86,021 12,26,775
36 उत्तराखंड 1,36,058 11,242 1,47,300
37 पश्चिम बंगाल 6,88,169 72,370 7,60,539
38 अन्य 3,57,164 35,013 3,92,177
कुल 1,05,85,757 13,21,635 1,19,07,392

टीकाकरण अभियान के 39 दिन शाम 6 बजे तक, एईएफआई के 5 मामले पहली खुराक के टीकाकरण से संबंधित बताए गए हैं और एईएफआई के 3 मामले टीकाकरण की दूसरी खुराक से संबंधित हैं।