COVID-19

COVID-19updates: कोरोना के मरीजों की संख्या 4,57,656

नई दिल्ली,24  जून।  देश में आज शाम 04ः45बजे तक कोरोना (COVID-19) के मरीजों की संख्या 4,57,656 हो गई है। इस समय 1,83,946 लोग अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं और 2 लाख 59 हजार 150 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

अब तक देश में 14,505 लोगों की कोरोनावायरस (COVID-19)  से मौत होचुकी है।

सबसे अधिक संक्रमित राज्य

इस समय कोरोना (COVID-19)  से सबसे अधिक संक्रमित राज्य है महाराष्ट्र(Maharashtra) , जहां अब तक 1,39,010 लोग कोरोनावायरस के शिकार हो चुके हैं।

दूसरा स्थान दिल्ली का है जहां 66,602 संक्रमित हो चुके हैं।

  • तमिलनाडु में 64403,
  • गुजरात 28429,
  • उत्तर प्रदेश 18893,
  • राजस्थान 15909,
  • पश्चिम बंगाल 14728,
  • मध्यप्रदेश 12261,
  • हरियाणा 11718 और
  • आंध्रप्रदेश 10333 लोग संक्रमित हुए हैं।

सबसे कम संक्रमित होने वाले राज्य

देश में करोना (COVID-19)  से सबसे कम संक्रमित होने वाले राज्य हैं

  • सिक्किम,  जहां मरीजों की संख्या 83 है,
  • अंडमान निकोबार 56 और
  • मेघालय 46

किसी की भी मौत नहीं

  • देश के कुछ राज्य ऐसे हैं जहां अभी तक कोरोना से किसी की भी मौत नहीं हुई है। यह राज्य हैं
  • नागालैंड
  • अरुणाचल प्रदेश
  • मिजोरम दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव।
  • अंडमान निकोबार समूह

सबसे अधिक मौत

देश में सबसे अधिक 6531 मौत महाराष्ट्र में हुई हैं।

दूसरा स्थान दिल्ली का है जहां 2301 लोगों की मौत हो चुकी है।

चेन्नई में  मौत का आंकड़ा 442 तक पहुंच गया है।

गुजरात में अहमदाबाद सबसे संक्रमित शहर है जहां 19386 लोग कोरोनावायरस संक्रमित हो चुके हैं और 1363 लोगों की मौत हो चुकी है।

उत्तर प्रदेश में गौतम बुध नगर कोरोना के सबसे संक्रमित शहर है जहां अब तक 1575 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और 19 लोगों की मौत हो चुकी है।

राजस्थान में जयपुर सबसे अधिक कोरोना संक्रमित 3059 लोग हैं और अब तक वहां 158 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोलकाता में कोरोना संक्रमित  संख्या 4855 है और 339 लोगों की मौत हो चुकी है।

इंदौर में 4427 कोरोना (COVID-19)   संक्रमित लोग हैं और 525  लोगों की मौत हो चुकीहै।

गुरुग्राम में 4729 लोग कुल संक्रमित हुए हैं जिनमें से 69 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।