Aam Aadmi party

दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 62 सीटों के साथ 53.57 प्रतिशत वोट मिले

Aam Aadmi Party

मनीष सिसोदिया एवं अरविन्द केजरीवाल

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi party) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi assembly election) में 62 सीटें जीतकर चुनावी रजनीति में तीसरी बार शानदार मुकाम कायम किया है।

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi party) को 53.57% तथा भाजपा को 38.51 प्रतिशत वोट मिला है।

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi party) ने तीसरी बार दिल्ली में सत्ता पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। भाजपा ने 70 सदस्यीय विधानसभा में मात्र 8 सीटें हासिल की हैं किन्तु पिछले बार के मुकाबले उसे 5 सीटें ज्यादा मिली है।

इन चुनावों में सबसे अधिक वोटो के अंतर से जीतने वाले आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi party) के उम्मीदवार संजीव झा हैं जिन्होंने बुराड़ी से 88158 वोटों से चुनाव जीता है।

मुकाबला आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi party) और भाजपा के बीच ही रहा है जिसमें कांग्रेस कहीं नहीं दिखाई दी।

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi party) के जीतने वाले  नेताओं में नई दिल्ली से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पटपड़गंज से उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, बाबरपुर से गोपाल राय, शकूर बस्ती से सत्येंद्र जैन, राजिंदर नगर से राघव चड्ढा, मंगोलपुरी से राखी बिड़ला शामिल हैं।

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi party) कार्यालय को नीले और सफेद गुब्बारों और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के बड़े कट आउट से सजाया गया था।