Delhi Horse show

दिल्ली में चल रहे दिल्ली होर्स शो का समापन 07 अप्रैल को होगा

दिल्ली में चल रहे दस दिनों के ‘दिल्ली होर्स शो’ Delhi Horse show का समापन 07 अप्रैल 2019 को होगा।

दिल्ली हॉर्स शो Delhi Horse show में 400 से अधिक घोड़े और 500 प्रतियोगी भाग लेंगे।

प्रतियोगियों को चार श्रेणियों में बांटा गया है – सीनियर, युवा राइडर, जूनियर और बच्चे।

भाग लेने वाली टीमों और प्रतियोगियों में सेना, अर्धसैनिक, पुलिस बल, घुड़सवारी करने वाले क्लब, संस्थान, स्कूल और कॉलेज शामिल हैं, जो प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं।

हॉर्स शो या घोड़ों के खेलों का शानदार प्रदर्शन  सवेरे  और देर शाम  आयोजित किया जा रहा है।

दिल्ली हॉर्स शो Delhi Horse show 20 वीं सदी के आरंभ से अस्तित्व में रहा है। स्वतंत्रता से पहले, यह सबसे महत्वपूर्ण घुड़सवारी स्‍पर्धा कार्यक्रम था जिसने देश के सभी हिस्सों से दिल्ली आने के लिए उत्साही लोगों को समान रूप से आकर्षित किया था।

स्वतंत्रता के बाद भी यह परंपरा जारी रही और यह भारत का प्रमुख हॉर्स शो बना रहा। 1979 के बाद कुछ वर्षों के लिए इसे बंद कर दिया गया था और 1986 में राष्ट्रपति के एस्टेट पोलो क्लब के तत्वावधान में इसे पुनर्जीवित किया गया ।

अब यह शो आर्मी पोलो एंड राइडिंग सेंटर Army Polo and Riding Center द्वारा आर्मी इक्वेस्ट्रियन सेंटर, नई दिल्ली में संचालित किया जाता है।

दिल्ली हॉर्स शो Delhi Horse show देश का सबसे बड़ा, सबसे प्रतिष्ठित और लोकप्रिय हॉर्स शो है। यह हॉर्स शो देश में उच्चतम स्तर तक घुड़सवारी के खेल को बढ़ावा दे रहा है।

दिल्ली हॉर्स शो Delhi Horse show में भारत के शीर्ष घुड़सवारों के लिए अधिक गंभीर ड्रेसेज और शो जंपिंग स्‍पर्धाओं से लेकर छोटे बच्‍चों  और किशोरों के लिए जिमखाना स्‍पर्धाओं का आयोजन शामिल होगा।

प्रतिभागियों की आयु 03 वर्ष से लेकर भारत के शीर्ष वरिष्ठ घुड़सवारों तक है। भारतीय इवेंट टीम द्वारा जकार्ता में हाल ही में संपन्न एशियाई खेलों में 2 सिल्वर मेडल जीतने के बाद देश में खेल के प्रति रुचि तथा हॉर्स शो में भागीदारी बढ़ गई है।